Sports News-रवींद्र जडेजा 4,000 रन और 350 टेस्ट विकेट लेने वाले चौथे ऑलराउंडर बने

Sports News – Ravindra Jadeja becomes the fourth all-rounder to achieve the milestone of 4,000 runs and 350 Test wickets.

Sports News-भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन सोमवार को एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। जडेजा टेस्ट क्रिकेट में 4,000 से अधिक रन और 350 विकेट हासिल करने वाले दुनिया के केवल चौथे ऑलराउंडर बन गए। जडेजा के अब 4095 रन हो गए हैं, और विकेट 350 हैं।

श्रीलंका की पहली पारी में जडेजा ने धनंजय डी सिल्वा, सोनल दिनुशा और केशरा नुवान्था के विकेट हासिल किए। इससे उनके टेस्ट विकेटों की संख्या 350 पहुंच गई। जडेजा ने इससे पहले भारतीय पारी में 13 रन बनाए थे।

जडेजा से पहले यह उपलब्धि भारत के कपिल देव, इंग्लैंड के इयान बॉथम और न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी हासिल कर चुके हैं। इन चारों में जडेजा ऐसे एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 100 से कम टेस्ट मैचों में यह मुकाम हासिल किया है।

कपिल देव इस सूची में सबसे आगे हैं। उन्होंने भारत के लिए 131 टेस्ट में 5,248 रन और 434 विकेट लिए हैं। इंग्लैंड के बॉथम ने 102 टेस्ट में 5,200 रन और 383 विकेट हासिल किए हैं।

न्यूजीलैंड के विटोरी ने 113 टेस्ट में 4,530 रन और 362 विकेट अपने नाम किए हैं। जडेजा अब इस खास सूची में शामिल होने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।

Read Also-Pratapgarh News: बारिश ने खोली नगर निगम के सफाई दावों की पोल गलियों से लेकर सड़कें तक हुई जलमग्न

Related Articles

Back to top button