Amethi News: रामलीला मैदान से जुलूस निकालने को लेकर बनी स्थिति, पुलिस ने संभाला मोर्चा
Bollywood News: Ananya Panday and Walker Blanco's relationship ends; decision to part ways taken by mutual consent.
Amethi News:जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर बुधवार को बाजार शुकुल कस्बे में उस समय स्थिति असहज हो गई, जब जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने रामलीला मैदान से होकर जाने की मांग की। पुलिस की समझाइश और काफी मशक्कत के बाद जुलूस को निर्धारित मार्ग से आगे बढ़ाया गया।
जानकारी के अनुसार, जुलूस का आयोजन मदरसा अशरफुल उलूम चिश्तिया के हाफिज सुहेल खां के नेतृत्व में किया गया था। पुलिस बल की मौजूदगी में जुलूस मदरसा परिसर से शुरू होकर थाना के सामने वाली सड़क, कटरा चौराहा और अरही नाला के पास से होकर आगे बढ़ रहा था।
थाना मुख्यालय से आगे पहुंचने पर जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने रामलीला मैदान से होकर जुलूस निकालने की मांग शुरू कर दी। उनका कहना था कि पूर्व में जुलूस इसी रास्ते से जाता रहा है। वहीं, स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ वर्ष पहले प्रशासनिक अधिकारियों और रामलीला समिति से जुड़े लोगों की मौजूदगी में जुलूस को रामलीला मैदान से न ले जाने पर सहमति बनी थी।
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने लोगों से बातचीत कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया। पुलिस निरीक्षक गुलाब सिंह और पुलिसकर्मियों की समझाइश के बाद जुलूस को निर्धारित मार्ग की ओर रवाना कर दिया गया। हालांकि, कुछ लोग नारेबाजी करते हुए रामलीला मैदान की ओर चले गए।
स्थानीय लोगों राम फेर यादव, अमित यादव, दुर्गा प्रसाद दुबे, राजेश मौर्या और भवानी प्रसाद पाल आदि का कहना है कि उन्होंने पिछले कई वर्षों में रामलीला मैदान से होकर किसी जुलूस को जाते हुए नहीं देखा है।
पुलिस की सक्रियता और समझदारी से मामला आगे नहीं बढ़ा और जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराया गया। त्योहार के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
Read Also-Bollywood News: अनन्या पांडे और वॉकर ब्लैंको का रिश्ता खत्म, आपसी सहमति से लिया अलग होने का फैसला



