Pratapgarh News-अजगरा महान को लेकर परिचर्चा में नैतिक मूल्यों पर दिया गया जोर

Pratapgarh News: Emphasis placed on moral values ​​during a discussion on 'Ajgara Mahan'.

Pratapgarh News-अजगरा महान-2026 को लेकर बुधवार को स्थानीय नगर पंचायत सभागार में वृहद परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे परियोजना निदेशक दयाराम ने जिलाधिकारी की ओर से आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी एवं अधिशासी अधिकारी इंद्र प्रताप ने परियोजना निदेशक सहित सभी प्रतिभागियों का सम्मान किया।

परिचर्चा के दौरान प्रतिभागियों ने ‘यक्ष-युधिष्ठिर संवाद’ की वर्तमान परिप्रेक्ष्य में प्रासंगिकता पर सार्थक विचार रखे। डॉ. शिवमूर्ति शास्त्री, आचार्य विनय शुक्ल, जेपी पाण्डेय, अंजनी अमोघ, डॉ. प्रतिमा उपाध्याय, डॉ. अम्बिकेश त्रिपाठी, डॉ. राजकुमार पाण्डेय, दीपक कुमार, अपूर्वा शुक्ला, प्रियांशु पाण्डेय, निधि तिवारी, अनुराग पाण्डेय, कशिश वैश्य, शुभम शुक्ला एवं अभय मिश्र ने वैदिक इतिहास के विभिन्न पहलुओं पर संवाद प्रस्तुत किया।

निर्णायक मंडल में शामिल राकेश त्रिपाठी, रोशन सिंह, पूनम ओझा, वंदना मिश्रा, शशिबाला एवं कंचन सिंह ने प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत संवाद के आधार पर प्रश्नोत्तरी के माध्यम से उनका मूल्यांकन किया। विशिष्ट वक्ता के रूप में आचार्य डॉ. शक्तिधरनाथ पाण्डेय ने धर्म, नीति और नैतिक मूल्यों की वर्तमान समाज में उपयोगिता पर विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेशचंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष नामवर सिंह, विनोद मिश्र, शैलेन्द्र मिश्र, अभिनव शुक्ला, शास्त्री सौरभ, पवन शुक्ल, शेरू खां, आशीष कौशल, संजय सिंह, हरिश्चंद्र पाण्डेय, रमाशंकर तिवारी, छोटू तिवारी, चंदन पाण्डेय, संजय सोनी, प्रशान्त मिश्र सहित अन्य लोगों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम का संयोजन अनिकेत दुबे, अरविंद मिश्र एवं विकास तिवारी ने संयुक्त रूप से किया।

Read Also-Prayagraj News- प्रयागराज में फोटो कॉपी की दुकान में चल रहा था जुए का अड्डा, 12 गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button