Mau News-ब्रह्माकुमारी बहनों ने SDM घोसी अशोक कुमार सिंह को बांधी राखी, दिया पवित्रता और भाईचारे का संदेश
Mau News: Brahma Kumari sisters tied a Rakhi to Ghosi SDM Ashok Kumar Singh and conveyed a message of purity and brotherhood.
Mau News-रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर उप जिलाधिकारी (SDM) घोसी अशोक कुमार सिंह को रक्षा सूत्र बांधा। इस दौरान उन्होंने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में पवित्रता, शांति और भाईचारे का संदेश दिया।
ब्रह्माकुमारी बहनों ने एसडीएम अशोक कुमार सिंह के मस्तक पर तिलक लगाकर उनकी कलाई पर पवित्रता के प्रतीक के रूप में रक्षा सूत्र बांधा। साथ ही उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर उन्हें ईश्वरीय प्रसाद और स्मृति चिह्न भेंट कर संस्थान का आध्यात्मिक संदेश दिया गया।
पवित्रता और सामाजिक समरसता का संकल्प
कार्यक्रम के दौरान बहनों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल सूत का धागा बांधने का पर्व नहीं है, बल्कि यह आत्मिक पवित्रता, संयम और समाज की रक्षा का संकल्प भी है। उन्होंने लोगों से आपसी प्रेम, शांति, सौहार्द और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया।
एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने ब्रह्माकुमारी बहनों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह पावन रक्षा सूत्र उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग की सुरक्षा और सेवा के लिए प्रेरित करता है।
इस अवसर पर तहसील प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
Read also-UP News-यूपी में हरियाणवी सिंगर की हत्या: जिम में फोन पर हुई बहस, बाहर निकलते ही गोलियों से भूना



