Chandauli News-प्रयाग इंटर कॉलेज में छात्रों को पढ़ाया गया सड़क सुरक्षा का पाठ, स्कूल बसों की हुई जांच
Chandauli News: Students at Prayag Inter College taught road safety; school buses inspected.
Chandauli News-प्रयाग इंटर कॉलेज अलीनगर में शनिवार को यातायात पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ सुरक्षित तरीके से सड़क पर चलने और वाहन चलाने के प्रति जागरूक किया गया।
यातायात पुलिस कर्मियों ने विद्यार्थियों को हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य इस्तेमाल, वाहन चलाते समय निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा सड़क पर यातायात नियमों का पालन करने के बारे में विस्तार से बताया। विद्यार्थियों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील भी की गई।
अभियान के दौरान विद्यालय परिसर में संचालित स्कूल बसों की भी जांच की गई। अधिकारियों ने बसों में उपलब्ध सुरक्षा इंतजाम, आवश्यक दस्तावेज और यातायात नियमों के अनुपालन की स्थिति देखी। स्कूल बस चालकों और विद्यालय प्रबंधन को बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।
यातायात पुलिस ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता और वाहन जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के साथ लोगों को यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदार बनाना है।
चन्दौली से सत्येन्द्र कुमार मिश्र की रिपोर्ट



