Varanasi News: अखंड रामायण से शुरू हुआ माँ भीमचंडी देवी का जन्मोत्सव
Varanasi News: The birth anniversary of Mother Bhimchandi Devi started with Akhand Ramayana.
Varanasi News:भाद्रपद कृष्ण पक्ष द्वितीया के अवसर पर माँ भीमचंडी देवी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के दूसरे पड़ाव स्थित माँ भीमचंडी देवी मंदिर में अखंड रामायण पाठ के साथ जन्मोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
माँ भीमचंडी देवी मंदिर ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ट्रस्ट अध्यक्ष रोहित मिश्र, कार्यक्रम अध्यक्ष गोपाल मिश्रा एवं शारदा प्रसाद मिश्रा की मौजूदगी में आचार्य पंडित रविशंकर मिश्र द्वारा माँ का विधिवत पूजन कराया गया। जन्मोत्सव के अवसर पर जागरण और भक्ति संगीत का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंचे और अपनी मनोकामनाओं के लिए अर्जी लगाई। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया और भक्ति संगीत कार्यक्रम का आनंद लिया।
कार्यक्रम संयोजक संजय मिश्रा रहे। आयोजन में बिंदेश्वरी मिश्रा, सुरेंद्रनाथ मिश्रा, दयाशंकर मिश्र, महेंद्र मिश्र, दिनेश मिश्रा, बबलू मिश्र, गुड्डू मिश्रा, त्रिभुवन मिश्रा, इंद्रेश पांडे, दुर्गेश मिश्रा, आकाश मिश्रा, विक्की गिरी, पप्पू गिरी, श्रवण, राजेश प्रजापति, हरिशंकर गुप्ता और आचार्य अमित पांडे सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में सपा के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह पटेल और कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौबे भी शामिल हुए। मनोकामना हनुमान मंदिर भदवार के पुजारी बलदाऊ दुबे, गोपाल दुबे, शिवम दुबे और समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ।
Read Also-Mirzapur News-48 घंटे बाद पांच किमी दूर बकहर नदी में उतराता मिला चरवाहे का शव



