Sonbhadra News:नगर के विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए नपा अध्यक्ष ने सौपा पत्र
Sonbhadra News: Municipal Council Chairperson submits letter seeking approval for town development works.
Sonbhadra News:नगर पालिका परिषद, रॉबर्ट्सगंज- की अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक दुद्धी रूबी प्रसाद ने नगर के विकास से जुड़ी दो महत्वपूर्ण योजनाओं की स्वीकृति के लिए प्रदेश के नगर विकास मंत्री, उ०प्र० सरकार, लखनऊ को पत्र सौपा।
अध्यक्ष रूबी प्रसाद द्वारा 5 अगस्त को प्रेषित CMVNY-वन्दन यो०/प्रस्ताव-2026 के अनुसार मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना तथा वन्दन योजना के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों की कार्य योजना जिलाधिकारी सोनभद्र के स्तर से शासन को प्रेषित की गई है, जिसकी स्वीकृति/धनावंटन अभी तक प्रतीक्षित है।
मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना (2025-26) कुल लागत 500.00 लाख — मिलाही बांध फिल्टर प्लांट के पास 20 दुकानों का निर्माण – 180.00 लाख- वार्ड-23 में चिल्ड्रेन पार्क का निर्माण – 100.00 लाख- वार्ड-12 में पंचायत भवन से ढाबा तक सी०सी० रोड व नाली – 50.00 लाख- नगर पालिका परिषद में रिकॉर्ड रूम का निर्माण – 70.00 लाख- नगर पालिका कार्यालय के बगल में नी० सी०ए०पी०सी० का निर्माण – 100.00 लाख 2. वन्दन योजना (2025-26) — वार्ड-4 में पंचमुखी महादेव मंदिर पर अवस्थापना संबंधी कार्य – 199.63 लाख नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने व्यापक जनहित को देखते हुए लंबित कार्य योजनाओं की स्वीकृति एवं धनावंटन हेतु प्रभावी आदेश निर्गत करने का आग्रह किया है।
रिपोर्ट -अमित मिश्रा, सोनभद्र



