Bollywood News: अनुपम खेर ने किया अपनी 555वीं फिल्म का ऐलान, नाम और कहानी पर बरकरार रखा सस्पेंस
Bollywood News: Anupam Kher announces his 555th film; keeps the title and plot under wraps.
Bollywood News:बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अपने लंबे फिल्मी करियर में 500 से अधिक फिल्मों में अभिनय कर अपनी अलग पहचान बनाई है। अभिनय के साथ वह निर्देशन के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। अब अभिनेता ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी 555वीं फिल्म को लेकर बड़ा ऐलान किया है।
हालांकि, अनुपम खेर ने अभी फिल्म के नाम, कहानी और अन्य कलाकारों से जुड़ी कोई जानकारी साझा नहीं की है। उन्होंने प्रशंसकों से इस घोषणा के बाद बने सस्पेंस का आनंद लेने की अपील की है।
सही समय पर सामने आएगी पूरी जानकारी
अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर अपनी आगामी फिल्म को लेकर उत्साह जाहिर करते हुए कहा कि कुछ बातें सही समय आने तक अपने तक रखना ही बेहतर होता है। अभिनेता ने बताया कि वह अपनी 555वीं फिल्म की घोषणा करते हुए बेहद खुश हैं।
उन्होंने संकेत दिया कि फिल्म से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी आने वाले समय में सामने आएंगी। फिलहाल उन्होंने फिल्म की डिटेल्स को गोपनीय रखते हुए प्रशंसकों को इंतजार करने के लिए कहा है।
कई चर्चित फिल्मों में नजर आएंगे अनुपम खेर
अनुपम खेर के पास आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण’ में जटायु की भूमिका में नजर आ सकते हैं। इसके अलावा ‘श्री रामभूमि’ में वह विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ नेता अशोक सिंघल का किरदार निभाते दिखाई देंगे।
अभिनेता की आगामी फिल्मों की सूची में ‘ये प्रेम मोल लिया’ और ‘खोसला का घोसला 2’ जैसे प्रोजेक्ट्स भी शामिल बताए जा रहे हैं।
अनुपम खेर की पिछली निर्देशित फिल्म ‘तन्वी: द ग्रेट’ रही थी। अब उनकी 555वीं फिल्म को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आने का प्रशंसकों को इंतजार है।



