Unnao News-मौरावां में गारबेज फ्री सिटी की दिशा में पहल, आधुनिक कचरा प्रबंधन तकनीकों पर जोर
Unnao News: Initiative towards a 'Garbage-Free City' in Maurawan; emphasis on modern waste management techniques.
Unnao News-स्वच्छ, सुंदर और सशक्त नगर पंचायत के निर्माण की दिशा में नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर विवेक सेठ ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केन्द्र, लखनऊ की ओर से स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत उत्तर प्रदेश की नगरीय निकायों के अध्यक्षों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में उन्होंने सहभागिता की।
एक और दो सितंबर को आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, गारबेज फ्री सिटी, लीगेसी वेस्ट मैनेजमेंट तथा ऑनसाइट कचरा प्रबंधन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण एवं विचार-विमर्श किया गया। प्रशिक्षण के दौरान कचरे के बेहतर निस्तारण, स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने और आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल से नगरीय क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने के तरीकों की जानकारी दी गई।
नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर विवेक सेठ ने कहा कि प्रशिक्षण में मिली जानकारी और नई तकनीकों का उपयोग मौरावां नगर पंचायत की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए प्रभावी कचरा प्रबंधन तथा स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के उद्देश्यों के अनुरूप नगर पंचायत में स्वच्छता को लेकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, जिससे नगरवासियों को बेहतर और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।



