Sonbhadra News: डीआईजी विंध्याचल परिक्षेत्र ने किया पुलिस कार्यालय का निरीक्षण

Sonbhadra News: DIG of Vindhyachal Range inspected the police office.

Sonbhadra News-पुलिस उपमहानिरीक्षक, विंध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर पूनम ने गुरुवार को जनपद सोनभद्र के पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस लाइन चुर्क स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/शाखा प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी की।

निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने पत्र व्यवहार शाखा, आंकिक शाखा, अपराध शाखा, अभियोजन शाखा, डीसीआरबी, महिला प्रकोष्ठ, विशेष जांच प्रकोष्ठ, डीसीआर, सोशल मीडिया सेल, फील्ड यूनिट, मॉनिटरिंग सेल, सीसीटीएनएस, चुनाव सेल, फिंगर प्रिंट सेल, सम्मन सेल एवं डायल-112 सहित सभी शाखाओं के अभिलेखों, पंजिकाओं और कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण व अभिलेखों के अद्यतन रखरखाव के निर्देश दिए।
गोष्ठी में अपराध नियंत्रण और आगामी त्योहारों पर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गई। डीआईजी ने गंभीर अपराधों में गुणवत्तापूर्ण विवेचना, वांछित/वारंटी की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी, महिला व बाल अपराधों में संवेदनशील कार्रवाई के निर्देश दिए। हत्या, लूट, डकैती, गैंगरेप, गौ-तस्करी, वाहन चोरी व मादक पदार्थ तस्करी में गैंगस्टर एक्ट व धारा 14(1) के तहत संपत्ति जब्ती की कार्रवाई तेज करने को कहा।
बाढ़ की संभावना को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी, बाढ़ चौकियों को सक्रिय रखने व आपात स्थिति में राहत-बचाव के लिए तैयार रहने को कहा। त्योहारों पर संवेदनशील स्थलों, धार्मिक स्थलों, बाजारों में फुट पेट्रोलिंग बढ़ाने, असामाजिक तत्वों पर निगरानी व सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट पर 24×7 निगरानी के निर्देश दिए।
आईजीआरएस, पब्लिक ग्रीवेंस, मैट्रिक्स, यक्ष एप, सीईआईआर, ई-एचआरएमएस, सीएम डैशबोर्ड पोर्टलों की समीक्षा कर लंबित कार्यों के निस्तारण व डेटा शुद्धता के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सहित सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी व शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

Read Also-Sonbhadra News: डीआईजी विंध्याचल परिक्षेत्र ने किया पुलिस कार्यालय का निरीक्षण

रिपोर्ट -अमित मिश्रा, सोनभद्र

Related Articles

Back to top button