OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: OP Rajbhar ने अखिलेश यादव से पूछा- ‘सहारनपुर जाकर अवैध इमारत के मलबे के सामने फातिहा पढ़ेंगे?’
सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण विवाद पर सुभासपा अध्यक्ष ने साधा सपा प्रमुख पर निशाना, कहा- यूपी पूछ रहा है जवाब
OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: सहारनपुर जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में बनी अवैध मस्जिद को ध्वस्त किए जाने के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मुद्दे पर सुलेहदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है।
ओपी राजभर का ट्वीट, अखिलेश से पूछे तीखे सवाल
ओपी राजभर ने सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए अखिलेश यादव से पूछा कि क्या वह सहारनपुर जाकर अवैध ढांचे के मलबे के सामने फातिहा पढ़ेंगे। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या अखिलेश यादव उस बयान का समर्थन करेंगे जो एक स्थानीय व्यक्ति की ओर से दिया गया था। राजभर ने अपने पोस्ट में लिखा कि पूरा प्रदेश इस सवाल का जवाब जानना चाहता है।
अखिलेश यादव ने बुलडोजर कार्रवाई पर उठाए थे सवाल
इससे पहले अखिलेश यादव ने मस्जिद पर हुई कार्रवाई को लेकर सरकार को घेरा था। उन्होंने कहा था कि जो लोग दूसरे धर्मों और आस्थाओं का सम्मान नहीं करते, वे खुद को सच्चा सनातनी नहीं कह सकते। अखिलेश के अनुसार सच्चे सनातन धर्म का मूल भाव सद्भाव है, और किसी भी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता यही होनी चाहिए।
‘न्याय पाने से रोकने के लिए जानबूझकर की गई कार्रवाई’ – अखिलेश
अखिलेश यादव ने आगे आरोप लगाया कि यह पूरा मामला भगवान श्रीराम के नाम पर जुटाए गए धन में हुई गड़बड़ी से जुड़े लोगों को बचाने की कोशिश है, जिसमें भाजपा से जुड़े लोगों के शामिल होने की बात सामने आई थी। उनका कहना था कि प्रशासन ने जानबूझकर इस मामले को सांप्रदायिक रंग दिया, ताकि आरोपी हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में जाकर न्याय न मांग सकें। उन्होंने इसे लोगों के न्याय पाने के अधिकार पर सीधा हमला बताया।
UP Politics: Mayawati ने Gen-Z की समस्याओं पर जताई चिंता, कार्यकर्ताओं को आंदोलन से दूर रहने को कहा
सोमवार को सहारनपुर जाएगा सपा का 22 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल
मस्जिद ध्वस्तीकरण के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी ने भी सक्रियता दिखाई है। पार्टी का 22 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सोमवार, 7 सितंबर को सहारनपुर का दौरा करेगा। अखिलेश यादव के निर्देश पर यह प्रतिनिधिमंडल स्थानीय कमिश्नर से मुलाकात कर अपनी बात रखेगा।



