Chandauli News-जय मां शेरावाली बाल समिति बहुआर ने कला प्रतियोगिता में अव्वल रहे छात्र छात्राओं को किया पुरस्कृत
Chandauli News – 'Jai Maa Sherawali Bal Samiti' of Bahuar awarded students who excelled in an art competition.
Chandauli News-नवरात्र के पावन अवसर पर जनपद के विकास खण्ड जमालपुर के ग्राम सभा बहुआर में सप्तमी तिथि को कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गयाI जिसमें दर्जनों स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कियाI कला प्रतियोगिता के जज के रूप में विजय प्रसाद मौर्या, महिमा पटेल के द्वारा कला प्रतियोगिता के विजेता 9-12 कक्षा में प्रथम सुहानी, द्वितीय, संजना कुमारी, त्रितीय, साक्षी कुमारी, चतुर्थ वर्षा कुमारी,6-8 कक्षा में प्रथम सोनम कुमारी, द्वितीय, आभा प्रजापति त्रितीय, राहुल चौहान, 3-5 कक्षा में प्रथम प्रिति, द्वितीय हर्षिता, त्रितीय अन्नू यादव 1-2 कक्षा में प्रथम विमलेश, द्वितीय अंशीका त्रितीय युगान्श श्रीवास्तव विजेता रहे।
कला प्रतियोगिता का आयोजन जय मां शेरावाली बाल समिति बहुआर के द्वारा किया गयाI जिसके अध्यक्ष विनय पटेल, उपाध्यक्ष अरविन्द मिश्र, कोषाध्यक्ष राहुल केशरी एवं बाल समिति के सदस्य विनय सिंह, अभय श्रीवास्तव श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव,राज त्रिपाठी, धर्मदेव, अभिषेक विश्वकर्मा, शोलू विश्वकर्मा,सूरज यादव, आशीष यादव,अंकित त्रिपाठी, शुभम केशरी, अभिरुप त्रिपाठी, अमन केशरी, विकास पासवान, प्रमोद विश्वकर्मा, जितेन्द्र पासवान, सांन्तनू मिश्र आदि रहेI
पुरस्कार वितरण जय मां शेरावाली बाल समिति बहुआर बाजार के सदस्यो एवं आयोजक ज्ञानधर तिवारी के द्वारा हुआ मां शेरावाली के दरबार में अष्टमी तिथि को भव्य झांकी का आयोजन किया गया भक्तों ने झांकी का आनंद लिया।
चंदौली से ब्यूरो चीफ सत्येन्द्र कुमार मिश्रा की रिपोर्ट



