adevertisment Adevertiisment banner

Mumbai News-धनुष और ममूटी की फिल्म ‘ओम: चैप्टर 1’ का दूसरा गाना ‘वीझा वीरा’ रिलीज

Mumbai News - 'Veezha Veera', the second song from the Dhanush and Mammootty starrer 'Om: Chapter 1', has been released.

Mumbai News-अभिनेता धनुष और ममूटी की आगामी फिल्म ‘ओम: चैप्टर 1: उधिरम – द ब्लड वुड’ का दूसरा गाना ‘वीझा वीरा’ रिलीज हो गया है। साई अभ्यंकर के संगीत से सजे इस गाने को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही उत्सुकता थी। करीब एक महीने पहले इसके थीम की झलक जारी की गई थी, जिसे श्रोताओं से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। अब पूरा गाना रिलीज होने के बाद फिल्म के संगीत को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

फिल्म के संगीत का सफर धनुष के जन्मदिन पर रिलीज हुए पहले गाने ‘अलाका लूवा’ से शुरू हुआ था। अपनी आकर्षक धुन और तेज बीट्स के कारण इस गाने ने सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल की थी। निर्माताओं को उम्मीद है कि ‘वीझा वीरा’ को भी दर्शकों का ऐसा ही प्यार मिलेगा। फिल्म की निर्माता और आरटेक स्टूडियोज की संस्थापक श्रद्धा अग्रवाल ने कहा कि पहले गाने को मिले शानदार प्रतिसाद के बाद दूसरे गाने के पूरे संस्करण की मांग की जा रही थी। उन्होंने उम्मीद जताई कि श्रोता इस गाने को भी पसंद करेंगे।

राजकुमार पेरियासामी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में धनुष और ममूटी के साथ साई पल्लवी, श्रीलीला, नसीरुद्दीन शाह और इंद्रन्स भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। आरटेक स्टूडियोज और वंडरबार फिल्म्स के बैनर तले बनी इस बहुभाषी फिल्म का निर्माण श्रद्धा अग्रवाल, धनुष और अजमत जगमग ने किया है। श्रेयस श्रीनिवासन और संदेश अग्रवाल सह-निर्माता हैं, जबकि विशु रामास्वामी ने रचनात्मक निर्माता की जिम्मेदारी संभाली है। फिल्म 20 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Read Also-UP News-त्योहारों पर होगी निर्बाध बिजली आपूर्ति, दशहरा पर गांव से शहर तक जगमग रहेगा यूपी

Related Articles

Back to top button