adevertisment Adevertiisment banner

Entertainment News -‘गुनीत मोंगा कपूर ने मेरे करियर के शुरुआती दौर में लिया था ऑडिशन’ : आयुष्मान खुराना

Entertainment News - 'Guneet Monga Kapoor auditioned me early in my career': Ayushmann Khurrana

Entertainment News-अभिनेता आयुष्मान खुराना और ऑस्कर विजेता निर्माता गुनीत मोंगा कपूर फिल्म ‘उड़ता तीर’ के लिए साथ आए हैं। दोनों अपने करियर की शुरुआत से ही एक-दूसरे के सफर से परिचित रहे हैं। आयुष्मान का कहना है कि कंटेंट को लेकर उनकी और गुनीत की सोच काफी हद तक एक जैसी है। दोनों ऐसी कहानियों को पसंद करते हैं, जो लीक से हटकर हों और सिनेमा के माध्यम से महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा शुरू कर सकें।

गुनीत के साथ अपने जुड़ाव को याद करते हुए आयुष्मान ने कहा, “गुनीत ने मेरा पहला ऑडिशन लिया था। इसलिए हमारा रिश्ता काफी पुराना है। उसके बाद से हम लगातार एक-दूसरे के संपर्क में रहे हैं और एक-दूसरे के सफर को देखते आए हैं। अब आखिरकार हमें साथ काम करने का मौका मिला है।” अभिनेता ने कहा कि वह हमेशा अनूठे और पारंपरिक ढर्रे से अलग सिनेमा की ओर आकर्षित रहे हैं। वहीं, गुनीत ने भी भारतीय कहानियों को वैश्विक मंच तक पहुंचाने और अलग तरह की फिल्मों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ‘उड़ता तीर’ के जरिए दोनों देशभक्ति, एक्शन और कॉमेडी का मेल पेश करने जा रहे हैं।

आकाश कौशिक के निर्देशन में बनी ‘उड़ता तीर’ में आयुष्मान खुराना के साथ सारा अली खान भी नजर आएंगी। देशभक्ति पर आधारित यह एक्शन-कॉमेडी फिल्म अलग-अलग शैलियों को मिलाकर दर्शकों का मनोरंजन करने का प्रयास करेगी। फिल्म 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Read Also-IND vs NZ 1st T20: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़ कर जीता मुकाबला

Related Articles

Back to top button