adevertisment Adevertiisment banner

Bollywood News Today- ‘रामायण 2’ 2028 तक के लिए टली

Bollywood News Today - 'Ramayana 2' postponed until 2028

Bollywood News Today-रणबीर कपूर और साई पल्लवी अभिनीत फिल्म ‘रामायण’ के पहले भाग की रिलीज से पहले ही इसके दूसरे भाग को लेकर नई जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण 2’ की रिलीज को 2027 की दिवाली से आगे बढ़ाकर 2028 तक टाला जा सकता है।

फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा दूसरे भाग के निर्माण के लिए अतिरिक्त समय देना चाहते हैं, ताकि दर्शकों को बड़े पर्दे पर भव्य सिनेमाई अनुभव मिल सके। हालांकि, निर्माताओं ने अभी तक रिलीज में बदलाव को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि नमित मल्होत्रा के लिए ‘रामायण’ केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि भावनात्मक रूप से जुड़ी परियोजना है। निर्माता इसे वैश्विक स्तर पर खास पहचान दिलाने के लिए हर पहलू पर ध्यान दे रहे हैं। जहां पहले भाग की रिलीज नजदीक है, वहीं दूसरे भाग की शूटिंग और निर्माण के लिए अभी और समय की जरूरत है। बताया जा रहा है कि फिल्म के एक्शन दृश्यों को तैयार करने में अनुमान से अधिक समय लग रहा है। निर्माता कुछ नए और बड़े एक्शन सीक्वेंस शामिल करना चाहते हैं, जिसके चलते दूसरे भाग का दायरा और भव्य बनाने पर काम किया जा रहा है।

नमित मल्होत्रा ‘रामायण’ के जरिए भारतीय महाकाव्य को वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाना चाहते हैं। इसी उद्देश्य से दूसरे भाग के निर्माण में जल्दबाजी करने के बजाय गुणवत्ता और भव्यता पर जोर दिया जा रहा है। फिल्म की नई रिलीज तारीख का ऐलान कब होगा, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। दर्शकों को अब निर्माताओं की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

Read AlsoRahul Gandhi Rally: 1 नवंबर की रैली पर भाजपा का हमला, सिखों की भावनाओं का मुद्दा उठाया; व्यापारियों ने भी तारीख बदलने की मांग की

Related Articles

Back to top button