Raghav Chadha : Bhagwant Mann ने Raghav Chadha को बताया ‘कम्प्रोमाइज्ड’, Atishi का भी हमला
Raghav Chadha : AAP में अंदरूनी विवाद तेज, भगवंत मान ने राघव चड्ढा को ‘कम्प्रोमाइज्ड’ बताया। आतिशी ने भी पीएम मोदी के खिलाफ न बोलने का आरोप लगाया। जानें पूरा मामला।
Raghav Chadha : आम आदमी पार्टी (AAP) में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद Raghav Chadha और पार्टी नेतृत्व के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।
पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने राघव चड्ढा पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें “कम्प्रोमाइज्ड” करार दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों पर अपने सांसदों से सक्रिय भूमिका की उम्मीद करती है, लेकिन राघव चड्ढा ने पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट से नाम हटाने और गुजरात में कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी जैसे मुद्दों पर आवाज नहीं उठाई।
भगवंत मान ने कसा तंज
भगवंत मान ने तंज कसते हुए कहा कि राघव चड्ढा संसद में गंभीर मुद्दों के बजाय कैंटीन में समोसे की कीमत और पिज्जा डिलीवरी में देरी जैसे विषय उठा रहे थे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वॉकआउट के दौरान सदन में बैठे रहना पार्टी व्हिप का उल्लंघन है, जिस पर कार्रवाई स्वाभाविक है।
वहीं, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री Atishi ने भी राघव चड्ढा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राघव, प्रधानमंत्री Narendra Modi के खिलाफ बोलने से बचते हैं और महत्वपूर्ण विपक्षी मुद्दों पर पीछे हट जाते हैं।
राघव चड्ढा ने अहम मुद्दे संसद में नहीं उठाये
आतिशी ने यह भी दावा किया कि राघव चड्ढा ने एलपीजी संकट जैसे अहम मुद्दे संसद में नहीं उठाए और विपक्ष के वॉकआउट के दौरान भी सदन में मौजूद रहे। उनके अनुसार, पार्टी ने पहले उन्हें संदेह का लाभ दिया था, लेकिन बार-बार महत्वपूर्ण मौकों पर पीछे हटना चिंता का विषय है।
गौरतलब है कि इससे पहले Sanjay Singh और Saurabh Bharadwaj समेत कई AAP नेताओं ने भी राघव चड्ढा की आलोचना की थी।



