Amethi Breaking: बजरंगबली को लगा छप्पन भोग का भोग विशाल भंडारे में शामिल हुए हजारों लोग

सोनू यज्ञसैनी द्वारा जगदीशपुर में कराया गया छप्पन भोग का विशाल भंडारा, प्रधान संघ अध्यक्ष सतीश मिश्रा द्वारा हुसैनपुर में, तो अंशु यादव द्वारा शिवली में, विजय शर्मा द्वारा पन्ही में

Amethi Breaking: ज्येष्ठ मास के अंतिम बड़े मंगलवार पर जनपद के हनुमान मंदिरों में सुबह से लेकर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा, पूरे जनपद में जगह-जगह पर भक्तों द्वारा विशाल भंडारों का आयोजन कराया गया। इसी कड़ी में जगदीशपुर से समाजसेवी जिला पंचायत सदस्य, युवा भाजपा नेता तथा उद्योगपति सोनू यज्ञ सैनी द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, भंडारे में बजरंगबली को 56 व्यंजनों का भोग लगाया गया और 56 प्रकार के व्यंजनों से बना 56 भोग प्रसाद भक्तों में वितरित किया गया, कई हजार श्रद्धालुओं ने 56 भोग का प्रसाद ग्रहण किया, इस दौरान प्रतिष्ठित समाज सेवी एवं उद्योगपति मुन्ना त्रिवेदी द्वारा भक्तों का विशेष सत्कार किया गया कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष भाजपा अमेठी गिरीश चंद्र शुक्ला, उद्योगपति महेंद्र विजय सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित राम उंजेरे शुक्ला सहित पूरे जनपद के कई उद्योगपति, राजनेता तथा अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए एवं प्रसाद ग्रहण किया।

वही विकासखंड शुकुल बाजार प्रधान संघ अध्यक्ष सतीश मिश्रा द्वारा अपनी ग्राम सभा हुसैनपुर में विशाल भंडारे का आयोजन कराया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्य मंत्री 184 जगदीशपुर विधानसभा से विधायक, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री सुरेश पासी, ठेकेदार समर बहादुर सिंह, मीडिया विभाग के जिला सहसंयोजक पत्रकार सुशील कुमार मिश्रा, उद्योगपति मानवेंद्र विजय सिंह, पत्रकार विकास शुक्ला, शक्ति केंद्र संयोजक अशोक शुक्ला सहित हजारों भक्तगणों ने प्रसाद ग्रहण किया। पन्ही में शिक्षक विजय शर्मा द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन कराया गया जिसमें आदर्श इंटर कॉलेज के प्रबंधक जयसिंह चंदेल, पूर्व प्रमुख दद्दन सिंह, संजय सिंह सहित हजारों भक्तगणों ने प्रसाद ग्रहण किया, शिवली में अंशु यादव द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन कराया गया जिसमें प्रधान प्रतिनिधि रविंद्र सिंह, बोबी सिंह, गंगा शुक्ला, वीपी सिंह सहित हजारों की संख्या में भक्तगण शामिल हुए तथा प्रसाद ग्रहण किया। जगदीशपुर में अपेक्स कंप्यूटर के मालिक रवीश द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों भक्तगणों ने प्रसाद ग्रहण किया। ठाकुरगंज में किराना व्यवसाई छोटू वैश्य द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। वही धर्म आस्था और विश्वास के केंद्र बिंदु अति प्राचीन महावीरन धाम हनुमान मंदिर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष शंकर बक्स सिंह द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन कराया गया तदोपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सोशल मीडिया जिला संयोजक प्रशांत शुक्ला सहित हजारों की संख्या में भक्तगणों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। वही ठाकुरगंज चौराहे पर विक्रम फिलिंग स्टेशन के संचालक जितेंद्र विक्रम सिंह मनु सिंह द्वारा सुंदरकांड तदोपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व प्रमुख प्रत्याशी भूपेंद्र विक्रम सिंह सोनू सिंह, पंडित सतीश दास जी महाराज सहित हजारों की संख्या में भक्तगणों ने पहुंच कर प्रसाद ग्रहण किया।पूरे जनपद में जगह-जगह पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button