adevertisment Adevertiisment banner

UP News : हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, विकास में योगदान को किया याद

UP News : हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि पर लखनऊ में श्रद्धांजलि सभा, सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनके योगदान को याद करते हुए उत्तर प्रदेश के विकास में उनकी भूमिका को सराहा।

UP News : योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाग लेकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।

सीएम योगी ने बहुगुणा को एक लोकप्रिय राजनेता, कुशल प्रशासक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बताते हुए कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि बहुगुणा जी ने समाज के हर वर्ग और देश की समृद्धि के लिए उल्लेखनीय कार्य किए।

मुख्यमंत्री ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पौड़ी गढ़वाल के एक साधारण परिवार में जन्मे बहुगुणा ने प्रारंभिक शिक्षा गांव में प्राप्त की और आगे की पढ़ाई के लिए प्रयागराज पहुंचे। छात्र जीवन के दौरान ही वे स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ गए और 1942 के आंदोलन में गिरफ्तारी भी दी।

सीएम योगी ने कहा कि स्वतंत्र भारत में बहुगुणा ने जनप्रतिनिधि, मंत्री, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्य करते हुए प्रदेश और देश के विकास में अहम योगदान दिया। उन्होंने सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए।

कार्यक्रम में ब्रजेश पाठक, स्वतंत्र देव सिंह, रीता बहुगुणा जोशी समेत कई जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Related Articles

Back to top button