प्रकाश सिंह बादल के अंतिम संस्कार के लिए उजाड़ा गया पुश्तैनी किन्नू का बाग, जानिए क्या है वजह

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार शाम 95 साल की उम्र में निधन हो गया। जिसके बाद प्रकाश सिंह बादल का पार्थिव शरीर बुधवार को चंडीगढ़ स्थित अकाली दल के हेड ऑफिस में रखा गया है। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई दिग्गज नेता व अन्य लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंच कर रहे हैं। वहीं, मुक्तसर जिले में आने वाले उनके पैतृक गांव बादल में उनका अंतिम संकार किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार उनके पुश्तैनी खेतों में गुरुवार को किया जाएगा। इसके लिए करीब 2 एकड़ में खड़ा किन्नू का बाग उखाड़ा जा रहा है। इसी जगह बादल का संस्कार किया जाएगा। बादल गांव के शमशान घाट में जगह कम होने के कारण खेत में अंतिम संस्कार किए जाने का फैसला किया गया। इसके बाद चंडीगढ़ से उनकी शवयात्रा रवाना होकर बादल गांव पहुंचेगी। यह शवयात्रा राजपुरा, पटियाला, संगरूर, बठिंडा होते हुए देर शाम या रात तक गांव पहुंचेगी। यहां गुरुवार सुबह गांव के लोग उनके दर्शन कर सकेंगे।

Related Articles

Back to top button