Anpara Sonbhadra- बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक रावण दहन की भव्य तैयारी अंतिम चरण में पहुँची

हिंडालको रेनुसागर में विशाल रावण के पुतले की लंबाई 65 फ़ीट

Anpara Sonbhadra- हिंडालको इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड, रेनुसागर में यूनिट हेड आर पी सिंह के मार्गदर्शन में इस वर्ष भी 2 अक्टूबर को दशहरा पर्व की भव्य तैयारियाँ पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ चल रही हैं। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

 

उक्त आशय की जानकारी श्री रेनुसागर रामलीला समिति के अध्ययन नवींद्र पाठक ने बताया कि
आदित्य बिड़ला इंटर मीडिएट कालेज रेनुसागर के मैदान में विशाल रावण के पुतले का निर्माण अंतिम चरण में पहुँच चुकी है। जिसकी ऊँचाई लगभग 65 फीट होगी।दशहरा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह बुराई पर अच्छाई की जीत, सच्चाई की ताकत और समाज में सद्भावना की भावना को मजबूत करने का अवसर है। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि वे इस आयोजन में सम्मिलित होकर इस सांस्कृतिक विरासत को और भी गौरवान्वित करें।”

उन्होंने बताया कि स्थानीय कलाकारों की भागीदारी से मुख्य आकर्षण रामलीला मंचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम में रहेगा लक्ष्मण-मेघनाद संबाद ,राम -रावण युद्ध,मेघनाद बध, रावण बध की लीला का सजीव चित्रण किया जाएगा।तत पश्चात रावण दहन आतिशबाज़ी का कार्यक्रम होगा।हिंडालको प्रबंधन की ओर से बताया गया कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को प्रबल करता है, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को भी सशक्त बनाता है। सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं और आगंतुकों की सुविधा हेतु विशेष प्रबंध किए गए हैं।

सभी रेनुसागर वासियों एवं समीपवर्ती क्षेत्रों के नागरिकों से आग्रह किया जाता है कि वे सपरिवार इस आयोजन में पधारें और बुराई पर अच्छाई की जीत के इस पर्व का हिस्सा बनें।इस अवसर पर सम्बंधित जानकारी साझा अरविंद सिंह ,मनीष सिंह ,सुधाकर अन्नामलाई मृदुल भारद्वाज ,सौम्या मिश्रा श्याम वियाला,अभिनीत सिंह,सतनाम सिंह ने किया।

सोनभद्र से संजय द्विवेदी की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button