Bollywood Breaking News Today-क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘घमासान’ में खूंखार डाकू बने अरशद वारसी, ट्रेलर जारी
Bollywood Breaking News Today – Arshad Warsi transforms into a dreaded dacoit for the film 'Ghamasaan'; Telecom release.
Bollywood Breaking News Today-बॉलीवुड निर्देशक तिग्मांशु धूलिया की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘घमासान’ का ट्रेलर जारी हो गया है। फिल्म में प्रतीक गांधी मुख्य भूमिका में हैं, जबकि अरशद वारसी अहम किरदार में नजर आएंगे। जियो स्टूडियो और गोल्डन रेशियो फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में राजपाल यादव और इशिता दत्ता भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी अपराध, राजनीति, जातिगत समीकरण, डर और सत्ता के इर्द-गिर्द घूमती है।
फिल्म की कहानी मध्य भारत के बीहड़ों की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें प्रतीक गांधी एक ईमानदार आईपीएस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं, जिसे खूंखार डाकू सरगना को पकड़ने की जिम्मेदारी मिलती है। ट्रेलर में दोनों के बीच कानून और अपराध की टक्कर देखने को मिलती है। जहां प्रतीक गांधी पुलिस अधिकारी के किरदार में प्रभावी नजर आते हैं, वहीं अरशद वारसी का खतरनाक अंदाज दर्शकों का ध्यान खींचता है।
निर्माताओं ने ट्रेलर जारी करते हुए सवाल किया, ‘खौफ का कानून या कानून का खौफ?’ इससे फिल्म के टकराव की झलक मिलती है। तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म सिनेमाघरों के बजाय सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। ‘घमासान’ का प्रीमियर 11 सितंबर, 2026 को जी5 पर हिंदी भाषा में किया जाएगा।
Read Also-Sports News-विश्वकप में हिंदी एक्सपर्ट कमेंटेटर के रूप में तुषार खंडकर ने शुरुआत की नई पारी



