Bollywood News: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, 4 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक

Bollywood News: ‘Mirzapur: The Movie’ gets ‘A’ certificate; set to hit theatres on September 4.

Bollywood News:लोकप्रिय वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के प्रशंसकों के लिए बड़ी खबर है। सीरीज की कहानी को आगे बढ़ाने वाली फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने ‘A’ यानी एडल्ट सर्टिफिकेट दिया है। फिल्म की अवधि करीब 3 घंटे 17 मिनट बताई गई है।

फिल्म में एक बार फिर मिर्जापुर की गद्दी और सत्ता पर कब्जे की जंग देखने को मिलेगी। पुराने किरदारों की वापसी के साथ कहानी में बदले, सत्ता और टकराव के नए समीकरण देखने को मिलेंगे।

फिल्म में पंकज त्रिपाठी एक बार फिर कालीन भैया की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं अली फजल गुड्डू पंडित, दिव्येंदु मुन्ना और श्वेता त्रिपाठी गोलू के किरदार को आगे बढ़ाएंगी। इसके अलावा जितेंद्र कुमार बबलू पंडित की भूमिका में दिखाई देंगे।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ अमेजन प्राइम वीडियो की चर्चित सीरीज ‘मिर्जापुर’ के तीन सीजन की कहानी को बड़े पर्दे पर आगे बढ़ाएगी। सीरीज अपनी दमदार अदाकारी, एक्शन, रोमांच और बोल्ड कंटेंट के चलते दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रही है।

फिल्म को ‘A’ सर्टिफिकेट मिलने और इसकी लंबी अवधि के बावजूद ‘मिर्जापुर’ के प्रशंसकों में फिल्म को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है। अब दर्शकों की नजर 4 सितंबर पर है, जब मिर्जापुर की कहानी सिनेमाघरों में नए अंदाज में दिखाई देगी।

Read Also-UP News: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी का जोरदार स्वागत

Related Articles

Back to top button