adevertisment Adevertiisment banner

Chandauli News-माँ गंगा की नीलामी के खिलाफ मछुआरा समाज का विरोध, जिलाधिकारी को सौंपा पत्रक

Chandauli News-गंगा नदी में मछली पकड़ने की नीलामी को लेकर मछुआरा समाज ने कड़ा विरोध जताया है। शुक्रवार को समाजसेवी ध्रुव मिश्रा ‘प्रिंस’ के नेतृत्व में पड़ाव से लेकर टांडा तक बसे दर्जनों गाँवों के सैकड़ों लोग जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और महामहिम राज्यपाल को संबोधित पत्रक सौंपा।

मछुआरा समाज ने आरोप लगाया कि गंगा की नीलामी कुछ चुनिंदा लोगों को लाभ पहुँचाने के लिए की जा रही है, जिससे हजारों भूमिहीन मछुआरों की आजीविका खतरे में पड़ जाएगी। उन्होंने कहा कि गरीबी और बेरोजगारी से जूझ रहे मछुआरा समाज के पेट पर यह सीधी चोट है।

ध्रुव मिश्रा ने चेतावनी दी कि यदि नीलामी नहीं रोकी गई तो जल सत्याग्रह और व्यापक आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा, “विगत वर्ष भी शासन ने हमारे विरोध के बाद नीलामी निरस्त की थी, अब पुनः ऐसा प्रयास किया जा रहा है, जिसे हम सफल नहीं होने देंगे।”

पत्रक सौंपने वालों में पिंटू निषाद, कृष्णा निषाद, जामेश्वर निषाद, सत्येंद्र निषाद, जीवन निषाद, रोहित निषाद, रमेश निषाद, अमरनाथ निषाद, मोनू निषाद, नंदलाल निषाद, राजकुमार निषाद, शिवशंकर निषाद, रमन निषाद, इंद्रजीत निषाद, मंगरा देवी, लक्ष्मीना देवी, शशिकला समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन रोहित निषाद ने किया।

रिपोर्ट – सत्येंद्र कुमार मिश्रा

Chandauli News-Read Also-Chandauli News-संयुक्त निदेशक कृषि ने किया चंदौली में योजनाओं का निरीक्षण

Related Articles

Back to top button