Chandauli News-चंदौली में 31 अगस्त को लगेगा जॉब मेला, आईटीआई और डिप्लोमा धारकों को मिलेगा रोजगार का मौका
Chandauli News – A job fair will be held in Chandauli on August 31; ITI and diploma holders will get employment opportunities.
Chandauli News-जिले के हिनौता जगदीशसराय स्थित हरि ओम सेवा आईटीआई कॉलेज परिसर में 31 अगस्त को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जॉब मेले की शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी। इसमें महाराष्ट्र के औरंगाबाद की धूत इलेक्ट्रिकल सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए शामिल होगी।
संस्थान के प्रबंधक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि रोजगार मेले में आईटीआई अथवा डिप्लोमा उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं। उन्होंने क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को जॉब मेले में शामिल होने के लिए अपना बायोडाटा, हाईस्कूल का अंकपत्र, आईटीआई/डिप्लोमा का अंकपत्र एवं प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड की छायाप्रति साथ लानी होगी।
अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। चयनित युवाओं को कंपनी की ओर से आकर्षक वेतन के साथ नियमानुसार अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
प्रबंधक ने इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित समय पर कॉलेज परिसर पहुंचकर रोजगार मेले में प्रतिभाग करने की अपील की है।
Read Also-Sports Athletics-नीरज चोपड़ा को लगा झटका, टखने की चोट के चलते पूरे सीजन से हुए बाहर



