Chandauli News-मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत धानापुर और नियामताबाद में 63 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, बांटी गई उपहार सामग्री
Chandauli News – Under the Chief Minister’s Mass Marriage Scheme, 63 couples tied the knot in Dhanapur and Niamatabad; gift items were distributed to them.
Chandauli News-मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शुक्रवार को चंदौली जिले के विकास खण्ड धानापुर और नियामताबाद में भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान शासन द्वारा निर्धारित उपहार सामग्री का वितरण कर नवदंपतियों को शुभकामनाएं दी गईं।
आयोजित कार्यक्रम में विकास खण्ड धानापुर में माननीय विधायक श्री सुशील सिंह जी और ब्लॉक प्रमुख मौजूद रहे। वहीं विकास खण्ड नियामताबाद में माननीय विधायक श्री रमेश जायसवाल जी एवं ब्लॉक प्रमुख की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इसके अलावा कार्यक्रम में जनपद स्तर से नामित नोडल अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, विकास खण्ड स्तरीय समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी तथा समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
खण्डवार सम्पन्न कराए गए विवाहों का विवरण धानापुर चंदौली में 41 जोड़े, नियामताबाद चंदौली: 22 जोड़े कुल 63 जोड़े।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों और जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
Read Also-News Delhi News-पड़ोसी प्रथमः भारत-म्यांमार के बीच 5 विकास परियोजनाओं पर मुहर
चंदौली से ब्यूरो चीफ सत्येन्द्र कुमार मिश्रा की रिपोर्ट



