CM Dashboard Report : हमीरपुर नंबर-1, बरेली दूसरे और रामपुर तीसरे स्थान पर

CM Dashboard Report : सीएम डैशबोर्ड की मार्च रिपोर्ट में हमीरपुर ने पहला स्थान हासिल किया। बरेली दूसरे और रामपुर तीसरे स्थान पर रहे। 49 विभागों के 110 कार्यक्रमों की समीक्षा से तय हुई रैंकिंग।

CM Dashboard Report : योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास कार्यों की निगरानी और प्रशासनिक सुधार को नई गति मिल रही है। सीएम डैशबोर्ड की मार्च 2026 रिपोर्ट में हमीरपुर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया है। वहीं बरेली दूसरे और रामपुर तीसरे स्थान पर रहे।

49 विभागों के 110 कार्यक्रमों की समीक्षा

सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से हर माह प्रदेश के सभी जिलों में विकास कार्य, राजस्व प्रबंधन और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की जाती है। इस रिपोर्ट में 49 विभागों के 110 कार्यक्रमों को विभिन्न मानकों पर परखा जाता है, जिसके आधार पर जिलों की रैंकिंग जारी होती है।

टॉप-5 जिलों में मैनपुरी और हरदोई

मार्च रिपोर्ट के अनुसार, टॉप-5 जिलों में हमीरपुर, बरेली और रामपुर के बाद मैनपुरी चौथे और हरदोई पांचवें स्थान पर रहे।

टॉप-10 में इन जिलों की भी एंट्री

रिपोर्ट के मुताबिक टॉप-10 जिलों में शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, जालौन, सोनभद्र और कौशांबी ने भी जगह बनाई है।

प्रशासनिक सुधार और विकास को बढ़ावा

सीएम डैशबोर्ड की लगातार निगरानी से जिलों में प्रशासनिक दक्षता बढ़ी है और विकास कार्यों में तेजी आई है। सरकार का दावा है कि इससे योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन और जनता को समय पर सुविधाएं उपलब्ध कराना संभव हुआ है।

Related Articles

Back to top button