adevertisment Adevertiisment banner

कोरोना टीकाकरण: जानिए, भारत में वैक्सीनेशन की रफ्तार कैसी है, दुनिया के मुकाबले भारत कहां खड़ा है?

नई दिल्ली। अमेरिका बाद भारत ऐसा दूसरा देश है जिसने टीकाकरण में बीस करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. लेकिन यह तस्वीर का सिर्फ एक पहलू है, अगर जनसंख्या के हिसाब से बात करें तो आंकड़े बताते हैं कि हम कई देशों से पीछे हैं. जनसंख्या के हिसाब से सबसे ज्यादा टीकाकरण इजरायल में हुआ है. यहां अब तक 62.9 फीसदी जनता को टीका लग चुका है. 49 फीसदी टीकाकरण के साथ अमेरिका चौथे नंबर पर है. वहीं भारत में अभी तक सिर्फ 11 फीसदी टीकाकरण ही हुआ है.

25 मई तक टीकाकरण

अमेरिका- 28.8 करोड़
भारत- 20 करोड़
ब्राजील- 6 करोड़ 30 लाख
ब्रिटेन- 6 करोड़ 20 लाख
जर्मनी- 4 करोड़ 50 लाख
जनसंख्या के हिसाब से टीकाकरण

इजरायल- 62.9%
ब्रिटेन- 56.3
चिली- 51%
अमेरिका- 49%
भारत- 11%
भारत में अबतक 15.90 करोड़ लोगों को लगा टीका
भारत में अबतक कुल 20.26 करोड़ वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है. इनमें से 15.90 करोड़ लोगों को पहली डोज दी गई है जबकि 4.36 करोड़ लोगों को दूसरी डोज दी गई है. मंत्रालय के अनुसार, बिहार, गुजरात, राजस्थान और उत्तर प्रदेश ने 18-44 उम्र के 10 लाख से अधिक लाभार्थियों को कोविड टीके की पहली खुराक दी है. टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण एक मई से शुरू होने के बाद से 18-44 उम्र के 37 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल मिलाकर 1 करोड़ 38 लाख 62 हजार 428 लोगों को टीका लगा है.

टीकाकरण अभियान के 131वें दिन बुधवार को टीकों की 18 लाख 85 हजार 805 खुराक लगाई गईं. इनमें से 17 लाख 33 हजार 643 लाभार्थियों को पहली खुराक दी गई और 1 लाख 52 हजार 162 को दूसरी खुराक दी गई.

Related Articles

Back to top button