adevertisment Adevertiisment banner

Twisha Case New Update: दिल्ली AIIMS की टीम करेगी दूसरा पोस्टमार्टम, कोर्ट से मिली मंजूरी

चार वरिष्ठ फोरेंसिक डॉक्टरों का मेडिकल बोर्ड भोपाल रवाना, दहेज हत्या मामले में जांच तेज

Twisha Case New Update: चर्चित ट्विशा शर्मा दहेज हत्या मामले में जांच अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। कोर्ट की मंजूरी मिलने के बाद दिल्ली AIIMS के चार वरिष्ठ फोरेंसिक डॉक्टरों की टीम ट्विशा शर्मा के शव का दूसरा पोस्टमार्टम करेगी। इसके लिए एम्स दिल्ली ने एक विशेष मेडिकल बोर्ड का गठन किया है, जो शनिवार शाम चार्टर्ड विमान से भोपाल रवाना होगा।

एम्स दिल्ली के फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अदालत के आदेश के बाद एम्स निदेशक को मेडिकल बोर्ड गठित करने का अधिकार मिला, जिसके तहत चार वरिष्ठ विशेषज्ञों की टीम तैयार की गई है। यह टीम आधुनिक उपकरणों के साथ भोपाल पहुंचकर पोस्टमार्टम प्रक्रिया को अंजाम देगी।

AIIMS भोपाल के मुर्दाघर में रखा है शव

अधिकारियों के अनुसार, 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा का शव फिलहाल AIIMS भोपाल के मुर्दाघर में रखा गया है। अदालत का आदेश और मध्य प्रदेश सरकार की ओर से औपचारिक अनुरोध मिलने के बाद मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट को जांच में बेहद अहम माना जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि इससे मौत के कारणों को लेकर कई सवालों के जवाब सामने आ सकते हैं।

सास गिरिबाला सिंह पर जांच में सहयोग न करने का आरोप

इधर भोपाल पुलिस ने ट्विशा शर्मा की सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह पर जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के लिए उन्हें तीन बार नोटिस भेजे गए, लेकिन वह अब तक पेश नहीं हुईं।

Crime Update: ट्विशा शर्मा मौत मामला! सास गिरिबाला सिंह पर पुलिस सख्त, जमानत रद्द कराने हाईकोर्ट पहुंची भोपाल पुलिस

हालांकि गिरिबाला सिंह ने पुलिस के इस दावे को खारिज किया है। इस बीच भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय झा ने कहा कि मामले में जल्द से जल्द पूछताछ जरूरी है क्योंकि उन पर गंभीर आरोप लगे हैं।

जांच पर टिकी सबकी नजर

ट्विशा शर्मा केस लगातार राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में बना हुआ है। अब दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जांच को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। परिवार और आम लोगों की नजरें इस रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो मामले के कई पहलुओं को स्पष्ट कर सकती है।

Related Articles

Back to top button