Droupadi Murmu Ayodhya visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अयोध्या दौरे की भव्य तैयारी, राम मंदिर में होगा श्रीराम यंत्र स्थापना
Droupadi Murmu Ayodhya visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अयोध्या दौरे को लेकर योगी सरकार की बड़ी तैयारी, राम मंदिर में श्रीराम यंत्र स्थापना, स्वच्छता और सुरक्षा के विशेष इंतजाम।
Droupadi Murmu Ayodhya visit : Droupadi Murmu के प्रस्तावित अयोध्या दौरे को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 19 मार्च को हिंदू नववर्ष और Chaitra Navratri के पहले दिन राष्ट्रपति रामनगरी पहुंचेंगी, जहां Ram Mandir Ayodhya परिसर में श्रीराम यंत्र की स्थापना करेंगी और वैदिक अनुष्ठानों में भाग लेंगी।
मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के निर्देशन में अयोध्या को स्वच्छ, सुरक्षित और भव्य बनाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग मिलकर तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं।
चलाया जा रहा सफाई अभियान
राष्ट्रपति के आगमन को ध्यान में रखते हुए राम मंदिर परिसर, Saryu River Ghats और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर विशेष सफाई एवं सौंदर्यीकरण अभियान चलाया जा रहा है। सड़कों की सफाई के लिए आधुनिक मशीनों का उपयोग हो रहा है, वहीं घाटों की जेटिंग मशीनों से धुलाई की जा रही है।
प्रमुख मार्गों, चौराहों और अंडरपासों पर एंटी-स्मॉग गन से पानी का छिड़काव कर धूल नियंत्रण किया जा रहा है, ताकि वातावरण स्वच्छ बना रहे। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल व्यवस्था को मजबूत करते हुए दर्जनों वाटर कूलर और वाटर कियोस्क लगाए गए हैं, जो 24 घंटे निःशुल्क पानी उपलब्ध कराएंगे।
भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष योजना तैयार
भीड़ प्रबंधन को लेकर भी विशेष योजना तैयार की गई है। आवारा पशुओं पर नियंत्रण, फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त निगरानी की जा रही है। बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, धर्मशालाओं और होमस्टे पर सफाई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया है।
इसके अलावा, शहर को पॉलीथीन मुक्त बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए स्वच्छता और अनुशासन के संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं। घाटों और अंडरपासों पर विशेष लाइटिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे शाम के समय भी सुरक्षा और आकर्षण बना रहे।
नगर निगम ने लगभग 500 सफाई कर्मचारियों की तैनाती की है, जो राष्ट्रपति के दौरे तक लगातार सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। अधिकारियों का कहना है कि यह दौरा अयोध्या की भव्यता और आध्यात्मिक महत्व को नई पहचान देगा।
श्रद्धालुओं के अनुभव को बेहतर बनाने पर फोकस
प्रशासन का उद्देश्य है कि अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छता, सुविधाओं और व्यवस्थाओं का बेहतरीन अनुभव मिले। शहर के प्रमुख मार्गों को फूलों और हरियाली से सजाया गया है, वहीं पेयजल और जनसुविधाओं का विस्तार किया गया है।



