adevertisment Adevertiisment banner

Entertainment News-फिल्म ‘मीठे में क्या है’ के ट्रेलर ने बढ़ाई उत्सुकता, दिखा पारिवारिक ड्रामे का रंग

Entertainment News – Trailer for the film 'Meethe Mein Kya Hai' sparks curiosity, showcasing elements of a family drama.

Entertainment News- नेटफ्लिक्स ने अपनी आगामी फिल्म ‘मीठे में क्या है’ का ट्रेलर जारी कर दिया है। ऋत्विक भौमिक और रोहिणी हट्टंगड़ी अभिनीत यह फिल्म पारिवारिक रिश्तों, दिवाली के जश्न और घर में होने वाली हलचल को हास्य के अंदाज में पेश करती है। फिल्म के जरिए राधिका बंसल तौर निर्देशन की दुनिया में कदम रख रही हैं। अजीत मोहन ने उत्थान कैपिटल के बैनर तले इसका निर्माण किया है। फिल्म में आयशा रजा मिश्रा, अभय कौल, तराना राजा, गौरव के शर्मा और विक्रम बख्शी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म की कहानी एक मध्यवर्गीय भारतीय परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां दिवाली मनाने के लिए सभी रिश्तेदार एक छत के नीचे जुटते हैं। त्योहार की खुशियों और पारिवारिक मेल-मिलाप के बीच उस समय नया मोड़ आता है, जब अचानक एक शादी की घोषणा कर दी जाती है। इसके बाद घर में चर्चाओं, उलझनों और हलचल का सिलसिला शुरू हो जाता है। ट्रेलर में रोजमर्रा के रिश्तों की नोकझोंक और परिवार के सदस्यों के बीच होने वाली मजेदार घटनाओं की झलक देखने को मिलती है।

दिवाली के माहौल और पारिवारिक मनोरंजन से सजी यह फिल्म दर्शकों को हंसी के साथ रिश्तों की कहानी दिखाने का प्रयास करती है। फिल्म का ट्रेलर जारी होने के साथ ही इसकी रिलीज तारीख का भी ऐलान कर दिया गया है। ‘मीठे में क्या है’ 30 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

Read Also-SBI Data Leak News: SBI पर साइबर अटैक से हड़कंप! ग्राहकों का नाम, मोबाइल नंबर और पता डार्क वेब पर लीक होने का दावा

Related Articles

Back to top button