adevertisment Adevertiisment banner

गैंगस्टर्स के निशाने पर Big Boss विजेता एल्विश यादव, मांगी 1 करोड़ रंगदारी

https://youtu.be/34vl5vFO2cU?si=nmg3lOEf5Kzz624y

‘बिग बॉस ओटीटी 2′ के विजेता एल्विश यादव को धमकी मिलने का मामला सामने आया है। अक्सर अपनी लाइफ स्टाइल और महंगी गाड़ियों की वजह से भी चर्चा में रहने वाले एल्विश यादव से रंगदारी मांगी गई है। एल्विश से कथित तौर पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पुलिस एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सेक्टर 53 थाने में 25 अक्तूबर को मुकदमा दर्ज किया गया। शिकायत में बताया है कि एल्विश को एक नंबर से फोन कर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। बताया जा रहा है कि एल्विश को वजीराबाद गांव से फोन किया गया था। मामले में एल्विश ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

मामले को लेकर एसीपी क्राइम वरुण दहिया दोपहर 1:00 बजे प्रेस कान्फ्रेस में जानकारी देंगे। एल्विश यादव एक यूट्यूबर हैं। हाल ही में उन्होंने बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में जीत हासिल की थी। एल्विश यादव एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं, जिनका जन्म हरियाणा के गुरुग्राम में हुआ था। पेशेवर रूप से, एल्विश यादव एक यूट्यूबर और सोशल मीडिया व्यक्तित्व हैं। उनके यूट्यूब चैनल एल्विश यादव के इस समय लगभग 14.5 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। उनके पास एल्विश यादव व्लॉग्स नाम से एक और यूट्यूब चैनल है, जहां उनके लगभग 7.5 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। एल्विश यादव इंस्टाग्राम पर भी सक्रिय हैं, जिस पर उनके 16 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।

Related Articles

Back to top button