Gangtok- सिक्किम के यांगगांग में भू-स्खलन से दो की मौत, एक लापता, सात घर क्षतिग्रस्त
Gangtok- सिक्किम के नामची जिला के यांगगांग महकमा के माजुआ गांव में सोमवार सुबह करीब छह बजे भारी बरसात के दौरान हुए भू-स्खलन से दो लोगों की मौत हो गई। इस दौरान एक व्यक्ति पानी के तेज बहाव में बह गया। इस दैवीय आपदा में सात घर क्षतिग्रस्त हो गए।
Gangtok- also read-India v/s Pakistan T-20 World Cup: जसप्रीत बुमराह एक जीनियस हैं, पूरे विश्व कप के दौरान उन्हें इसी तरह की मानसिकता में देखना चाहता हूं: रोहित शर्मा
बताया गया है कि पानी के तेज बहाव की चपेट में आई गांव की महिला लापता हो गई है। जिला प्रशासन, भू-राजस्व, आपदा प्रबंधन और यांगगांग थाना पुलिस के जवान गांव पहुंच चुके हैं। राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया है। इस कार्य में स्थानीय ग्रामीण भी मदद कर रहे हैं। राज्य में सारी रात हुई बारिश से कुछ स्थानों में भू-स्खलन से यातायात बाधित हो गया है।