Ghosi Sampoorna Samadhan Diwas 2026: घोसी तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 82 शिकायतों में तीन का तत्काल निस्तारण

मुख्य राजस्व अधिकारी दिनेश मिश्रा ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

Ghosi Sampoorna Samadhan Diwas 2026:  मऊ जिले की घोसी तहसील में शनिवार को मुख्य राजस्व अधिकारी दिनेश मिश्रा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 82 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से तीन मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों में सबसे अधिक 46 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। इसके अलावा पुलिस विभाग की 25, विकास विभाग की 9, नगर पंचायत की 1 तथा अन्य विभाग की 1 शिकायत दर्ज की गई।

मुख्य राजस्व अधिकारी दिनेश मिश्रा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक फरियादी की समस्या का गंभीरता से समाधान किया जाना चाहिए।

समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह, तहसीलदार अनीश सिंह, नायब तहसीलदार घोसी अभिषेक वर्मा तथा नायब तहसीलदार दोहरीघाट अमरनाथ यादव ने भी फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

Ghosi Bharat Petrol Pump Inspection: घोसी एसडीएम ने भारत पेट्रोल पंप का किया औचक निरीक्षण, जांच में नहीं मिली कोई अनियमितता

इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक पारसनाथ, परशुराम यादव, राजेश राम, लेखपाल संघ अध्यक्ष अरविंद कुमार पाण्डेय, विवेक कुमार सिंह, आशीष वर्मा, सौरभ राय, आशीष विश्वकर्मा सहित राजस्व विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button