adevertisment Adevertiisment banner

Gold and Silver Rate: सर्राफा बाजार में मामूली तेजी, सोना-चांदी की कीमतों में उछाल

Gold and Silver Rate: घरेलू सर्राफा बाजार में आज भी मामूली तेजी का रुख बना हुआ है। लगातार बढ़ती कीमतों के चलते देशभर के प्रमुख सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 99,010 रुपये से 99,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमतें 90,760 रुपये से लेकर 90,910 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई हैं।

बुधवार को देश की राजधानी दिल्ली सहित कई बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत थोड़े समय के लिए 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को भी पार कर गई थी, हालांकि बाद में इसमें कुछ गिरावट देखने को मिली।

चांदी की कीमतों में भी आज तेजी दर्ज की गई है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 99,100 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही है।

प्रमुख शहरों में सोने की दरें इस प्रकार हैं:

  • दिल्ली:

    • 24 कैरेट – ₹99,160 / 10 ग्राम

    • 22 कैरेट – ₹90,910 / 10 ग्राम

  • मुंबई:

    • 24 कैरेट – ₹99,010 / 10 ग्राम

    • 22 कैरेट – ₹90,760 / 10 ग्राम

  • अहमदाबाद:

    • 24 कैरेट – ₹99,060 / 10 ग्राम

    • 22 कैरेट – ₹90,810 / 10 ग्राम

  • चेन्नई:

    • 24 कैरेट – ₹99,010 / 10 ग्राम

    • 22 कैरेट – ₹90,760 / 10 ग्राम

  • कोलकाता:

    • 24 कैरेट – ₹99,010 / 10 ग्राम

    • 22 कैरेट – ₹90,760 / 10 ग्राम

  • लखनऊ:

    • 24 कैरेट – ₹99,160 / 10 ग्राम

    • 22 कैरेट – ₹90,910 / 10 ग्राम

  • पटना:

    • 24 कैरेट – ₹99,060 / 10 ग्राम

    • 22 कैरेट – ₹90,810 / 10 ग्राम

  • जयपुर:

    • 24 कैरेट – ₹99,160 / 10 ग्राम

    • 22 कैरेट – ₹90,910 / 10 ग्राम

दक्षिण और पूर्वी राज्यों का हाल:

कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के प्रमुख शहरों—बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर—में भी आज सोने की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई। इन शहरों में 24 कैरेट सोना ₹99,010 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹90,760 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

Gold and Silver Rate: also read– West Bengal: भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद उत्तर बंगाल में सीमा पर चौकसी बढ़ी, बीएसएफ की सख्त निगरानी

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक बाजारों में जारी उतार-चढ़ाव और निवेशकों की बढ़ती मांग के कारण आगामी दिनों में भी सोने-चांदी की कीमतों में हलचल बनी रह सकती है।

Related Articles

Back to top button