Guwahati News-मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ी लाखों की भीड़
Guwahati News-गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के अलग-अलग रोड शो में लाखों की भीड़ उमड़ती देखी गई। मुख्यमंत्री ने आज बजाली, मंगलदै तथा सर्थेबारी में रोड शो किया। मुख्यमंत्री के सभी कार्यक्रमों में जनसमुद्र देखा गया। लोग मुख्यमंत्री को एक बार देखने, उनसे हाथ मिलाने, उन्हें फूल, गमछा आदि देने के लिए परेशान दिखे। बच्चे, महिलाएं बूढ़े और जवान सभी उम्र के लोग मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों में देखे गए।
इस दौरान बीच-बीच में मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए जहां कांग्रेस के अल्पसंख्यक तुष्टिकरण नीति की जमकर निंदा की, वहीं भाजपा सरकार के कार्यों को और आगे ले जाने का आश्वासन भी दिया। मुख्यमंत्री इस दौरान लोगों से हाथ मिलाते, उनके साथ सेल्फी खिंचवाते तथा गले मिलते भी देखे गए।
Read Also-AYODHYA-RAM-MANDIR: वीणा के समवेत स्वरों से झंकृत हुआ श्रीराम मन्दिर



