adevertisment Adevertiisment banner

AYODHYA-RAM-MANDIR: वीणा के समवेत स्वरों से झंकृत हुआ श्रीराम मन्दिर

AYODHYA-RAM-MANDIR:उत्तर प्रदेश की राम नगरी अयोध्या में दर्जनों वीणा के मधुर समवेत स्वर से गुरुवार को श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर का सम्पूर्ण परिसर झंकृत हो उठा। हैदराबाद के सरकारी संगीत और नृत्य कालेज से पधारी 74 संगीत साधिकाओं ने वीणा के समवेत स्वर से प्रभु श्रीराम की आराधना की।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के आयोजन सहयोगी शैलेन्द्र शुक्ल ने बताया कि प्राचार्य पी.जयालक्ष्मी के नेतृत्व में आई इन साधिकाओं ने संगीत स्तुति के उपरान्त भगवान श्रीराम का दर्शन पूजन किया।

Read Also-Varanasi News : काशी विश्वनाथ धाम को मिले दो विशेष इलेक्ट्रिक लोडर, मंदिर व्यवस्थाओं को मिलेगी रफ्तार

Related Articles

Back to top button