Hathras News : सुहागरात पर पास आया पति तो पत्नी ने चाकू से बोल दिया हमला, अब चाचा के साथ हो गई फरार

Hathras News : हाथरस में शादी के छह दिन बाद दुल्हन कथित तौर पर ससुराल वालों को नशीला खाना खिलाकर 15 लाख के गहने लेकर रिश्ते के चाचा संग फरार। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Hathras News : उत्तर प्रदेश के Hathras जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के महज छह दिन बाद एक दुल्हन पर ससुराल पक्ष को नशीला पदार्थ खिलाकर लाखों के गहने लेकर फरार होने का आरोप लगा है। पीड़ित पति ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली सदर क्षेत्र निवासी सुनील की शादी 21 फरवरी 2026 को चंदपा क्षेत्र के गांव परसारा की 20 वर्षीय युवती से हुई थी। आरोप है कि 25 फरवरी को दुल्हन ने परिवार के लिए खाना बनाया और उसमें नशीला पदार्थ मिला दिया। खाना खाने के बाद सभी लोग बेहोश हो गए। इसके बाद वह घर में रखे करीब 10 लाख रुपये के सोने के गहने, 5 लाख रुपये के चांदी के जेवर और 18 हजार रुपये नकद लेकर रिश्ते के एक चाचा के साथ फरार हो गई।

पति ने यह भी आरोप लगाया कि सुहागरात के दिन पत्नी ने उसे पास नहीं आने दिया और चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया। बाद में परिजनों को इसकी जानकारी दी गई थी।

परिवार का कहना है कि युवती का पहले से ही उक्त रिश्तेदार के साथ प्रेम संबंध था। फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button