Indian Navy : भारतीय नौसेना को मिली दो बड़ी ताकतें, INS Aridhaman और INS Taragiri शामिल

Indian Navy : भारतीय नौसेना को बड़ी मजबूती INS अरिदमन परमाणु पनडुब्बी और INS तारागिरी युद्धपोत शामिल। जानें इनकी खासियत और भारत की रक्षा ताकत पर असर।

Indian Navy : भारतीय नौसेना की ताकत में बड़ा इजाफा हुआ है। रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने विशाखापत्तनम में स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी INS Aridhaman और स्टील्थ फ्रिगेट INS Taragiri को नौसेना में शामिल किया।

INS अरिदमन भारत की तीसरी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी है, जो ‘अरिहंत’ श्रेणी का हिस्सा है। इससे पहले INS Arihant (2016) और INS Arighat (2024) शामिल हो चुके हैं। यह पनडुब्बी परमाणु त्रय को मजबूत करती है, जिससे भारत जमीन, हवा और समुद्र—तीनों माध्यमों से परमाणु हमला करने में सक्षम होता है।

वहीं, INS तारागिरी प्रोजेक्ट 17A के तहत बना चौथा स्टील्थ फ्रिगेट है, जिसे Mazagon Dock Shipbuilders Limited ने तैयार किया है। 6,670 टन वजनी इस युद्धपोत में 75% से अधिक स्वदेशी तकनीक का उपयोग हुआ है और इसमें 200 से अधिक MSME जुड़े हैं।

यह युद्धपोत ब्रह्मोस जैसी सुपरसोनिक मिसाइलों, मीडियम रेंज एयर डिफेंस सिस्टम और एंटी-सबमरीन युद्ध प्रणाली से लैस है। साथ ही इसे मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) अभियानों के लिए भी तैयार किया गया है।

रक्षा मंत्री ने इस मौके पर नौसेना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला में अत्याधुनिक परीक्षण सुविधा (कैविटेशन टनल) की आधारशिला भी रखी। उन्होंने कहा कि भारत अब रक्षा तकनीक में आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

Related Articles

Back to top button