Iran Israel War : 10 शहरों पर एयरस्ट्राइक, 400 मिसाइलों से जवाबी हमला – ईरानी रक्षामंत्री और आईआरजीसी कमांडर के मारे जाने का दावा
Iran Israel War : ईरान-इजरायल के बीच भीषण युद्ध छिड़ा। 10 शहरों पर एयरस्ट्राइक, 400 मिसाइलों से जवाबी हमला। यूएन ने संघर्ष विराम की अपील की, भारत ने कूटनीतिक समाधान पर जोर दिया।
Iran Israel War : मध्य-पूर्व में तनाव खुली जंग में बदल गया है। इजराइल ने शनिवार सुबह ईरान की राजधानी तेहरान समेत 10 शहरों पर बड़े पैमाने पर एयरस्ट्राइक की। एजेंसी रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले में ईरानी रक्षामंत्री अमीर नासिरजादेह और Islamic Revolutionary Guard Corps (आईआरजीसी) के कमांडर मोहम्मद पाकपोर के मारे जाने का दावा किया गया है।
ईरानी मीडिया के अनुसार दक्षिणी ईरान के एक स्कूल पर मिसाइल गिरने से 40 छात्राओं की मौत और 45 के घायल होने की खबर है।
बताया जा रहा है कि कार्रवाई में संयुक्त राज्य अमेरिका ने इजराइल का समर्थन किया। पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump ने वीडियो जारी कर कहा कि हमला अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा के लिए किया गया। जवाब में ईरान ने इजराइल पर करीब 400 मिसाइलें दागीं और दुबई समेत खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया।
इजराइल ने इस अभियान को ‘लायंस रोर’ नाम दिया है। यह कार्रवाई परमाणु कार्यक्रम और बैलिस्टिक मिसाइल विवाद के बीच हुई है, जिसे ईरान अपनी “रेड लाइन” बता रहा है।
इस बीच United Nations Security Council के महासचिव Antonio Guterres ने तत्काल संघर्ष विराम की अपील की है। भारत ने भी संयम और कूटनीतिक समाधान पर जोर दिया है।
मध्य-पूर्व में बढ़ते खतरे के बीच Air India ने दुबई, दोहा, रियाद और तेल अवीव सहित कई उड़ानें रद्द कर दी हैं।



