Middle East Conflict : ‘शार्क का भोजन बनेंगे’, ईरान की धमकी से थर्राया अमेरिका

Middle East Conflict : ईरान ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि ज़मीनी हमला होने पर अमेरिकी सैनिकों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच दोनों देशों के बीच बयानबाजी तेज।

Middle East Conflict : Iran और United States के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के दौरान अब सैन्य टकराव के साथ-साथ बयानबाजी और प्रोपेगैंडा की जंग भी तेज हो गई है।

ईरान की सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल इब्राहिम ज़ुल्फ़िकारी ने एक वीडियो संदेश में कहा कि अगर अमेरिकी सेना ने ज़मीनी हमला करने की कोशिश की, तो उसके सैनिक “फ़ारसी खाड़ी की शार्क का भोजन बन जाएंगे।” यह वीडियो Khatam al-Anbiya Central Headquarters की ओर से जारी किया गया।

यह बयान ऐसे समय में आया है जब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अमेरिका मध्य-पूर्व में करीब 10,000 अतिरिक्त सैनिक तैनात करने पर विचार कर रहा है। माना जा रहा है कि यह संभावित ज़मीनी ऑपरेशन की तैयारी का हिस्सा हो सकता है।

ईरानी प्रवक्ता ने Donald Trump पर भी निशाना साधते हुए उन्हें Benjamin Netanyahu का “मोहरा” बताया और कहा कि वे अमेरिकी सेना को एक खतरनाक युद्ध में झोंक रहे हैं।

वहीं, ईरान की संसद के स्पीकर Mohammad Bagher Ghalibaf ने भी सख्त बयान देते हुए कहा कि ईरानी सेना अमेरिकी सैनिकों के आने का इंतजार कर रही है।

इस बीच, अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio ने संकेत दिया कि यह संघर्ष लंबा नहीं चलेगा और “हफ्तों में खत्म” हो सकता है, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि सभी सैन्य विकल्प खुले हैं।

Related Articles

Back to top button