Kaushambhi news: पटेल वर्ग के नवयुवकों के अभद्र बयानबाजी से ब्राह्मण समाज के नवयुवकों में भारी आक्रोश
Kaushambhi news: वर्तमान परिदृश्य में कौशाम्बी तथा फतेहपुर जनपद में पटेल नवयुवकों द्वारा ब्राह्मणों के खिलाफ काफी अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। ब्राह्मण समाज को गाली-गलौज तथा कई अन्य अमर्यादित भाषाओं के द्वारा ब्राह्मणों को अपमानित करने करने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है।
ताजा घटनाक्रम फतेहपुर जनपद के अजरौली-पल्लावां गांव से जुड़ा है। अजरौली-पल्लावां गांव में विगत एक सप्ताह पूर्व एक ब्राह्मण नवयुवक ने पूर्व दुश्मनी का बदला लेते हुए पटेल समाज के केस पाल पटेल नामक ब्यक्ति को लाठी-डंडे से प्रहार किया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार हत्या करने वाले युवक का नाम श्याम पाण्डेय बताया जा रहा है। जिसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नही है। जिस वजह से फतेहपुर तथा कौशाम्बी जनपद के पटेलों द्वारा सोसल मीडिया के माध्यम से पूरे ब्राह्मणों के खिलाफ अमार्यादित भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। जिससे ब्राह्मण संगठनों में काफी रोष ब्याप्त है। कई पटेल युवकों द्वारा ब्राह्मणों को गाली-गलौज दिया जा रहा है। जिनमें सबसे ज्यादा प्रमुख नाम अखंड प्रताप सिंह, विनोद कुमार सिंह तथा सुरेन्द्र कुमार निर्मल का नाम प्रमुख है। जब ब्राह्मण समाज के युवकों ने भारी आक्रोश जताया तो उक्त नवयुवकों ने ब्राह्मण संगठनों से वीडियो जारी कर मांफी मांगी। सोसल मीडिया में आजकल एक वीडियो आशीष पटेल नामक युवक का तेजी से वायरल है। जो युवक फतेहपुर जनपद के गोड़वापर का बताया जा रहा है। इस वीडियो के माध्यम से आशीष पटेल नामक युवक समस्त ब्राह्मण समाज को अर्मादित भाषा का प्रयोग करते हुए दिखाई दे रहा है। इस वीडियो के वायरल होने पर कौशाम्बी तथा फतेहपुर जनपद के ब्राह्मण नवयुवकों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। कई ब्राह्मण समाज के नवयुवकों ने वीडियो जारी कर राज्य सरकार से निवेदन किया है कि इस प्रकरण को गम्भीरता से लें। नहीं तो ब्राह्मण संगठन इस दिशा में अग्रसर होकर कठोर कार्यवाही करने के लिए कटिबद्ध होगी जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
इन सभी यातनाओं से प्रताड़ित होकर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज कौशाम्बी के जिला मीडिया प्रभारी- ईं० मंजुल तिवारी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए इन नवयुवकों के खिलाफ पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है तथा सख्त हिदायत दी है कि अगर ब्राह्मण समाज के खिलाफ किसी भी अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया जायेगा। तो अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज यह बर्दाश्त नहीं करेगा। मीडियाकर्मियों से वार्ता के दौरान ईं० मंजुल तिवारी ने कहा कि श्याम पाण्डेय ने अगर गलत किया है तो प्रशासन का कार्य उसको दण्ड देना। हम या हमारा संगठन उसके बचाव के लिए कोई कार्य नही कर रहा है। अगर अन्य समाज का कोई भी ब्यक्ति ब्राह्मण समाज के खिलाफ अमार्यादित भाषा का प्रयोग करेगा तो उसके खिलाफ हम और हमारा समाज पूरे तन-मन-धन के साथ खड़ा होगा।
Kaushambhi news: also read– Eid-e-milad-un-nabi 2025: आज का दिन क्यों है खास? पैगंबर मुहम्मद की शिक्षाओं का पर्व
मीडियाकर्मियों से वार्ता के दौरान ईं० मंजुल तिवारी ने यह भी दोहराया कि अखिल भारतीय ब्राह्मण संगठन का गठन भूतपूर्व आई० पी० एस० पं० जुगल किशोर शर्मा के नेतृत्व में ब्राह्मणों के हितों की रक्षा के लिए किया गया है। अतः सभी ब्राह्मणों को संगठित रहने की जरूरत है जिससे अन्य समाज के लोगों द्वारा ब्राह्मणों का दोहन ना किया जा सके। ईं० मंजुल तिवारी ने यह भी दोहराया कि निकट भविष्य में सवर्णों के स्वाभिमान एवं आत्म-सम्मान की रक्षा के लिए फतेहपुर जनपद में सवर्ण आर्मी अपना विरोध प्रदर्शन प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से दर्ज करवायेगी।
ईं० मंजुल तिवारी