Kerla News : अब बदलेगा केरल का नाम, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, जानिये क्या होगा नया नाम?

Kerla News : केंद्र सरकार ने केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब केरल (नाम में बदलाव) बिल 2026 संसद में पेश होगा। जानिए पूरी प्रक्रिया और राजनीतिक महत्व।

Kerla News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब इस फैसले को आगे बढ़ाने के लिए ‘केरल (नाम में बदलाव) बिल, 2026’ संसद में पेश किया जाएगा।

आर्टिकल 3 के तहत होगी आगे की प्रक्रिया

संविधान के अनुच्छेद 3 के प्रावधानों के मुताबिक, राष्ट्रपति इस बिल को अपनी राय के लिए केरल विधानसभा के पास भेजेंगे। विधानसभा की प्रतिक्रिया मिलने के बाद केंद्र सरकार राष्ट्रपति की सिफारिश के साथ विधेयक को संसद में पेश करेगी। संसद से पारित होने पर राज्य का आधिकारिक नाम ‘केरल’ से बदलकर ‘केरलम’ कर दिया जाएगा।

चुनाव से पहले बड़ा फैसला

राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले यह निर्णय लिया गया है। हालांकि अभी तक Election Commission of India ने चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं की है।

पिनाराई विजयन सरकार का प्रस्ताव

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के नेतृत्व में केरल सरकार ने 2023 और 2024 में विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर केंद्र से राज्य का नाम ‘केरल’ से ‘केरलम’ करने की मांग की थी। प्रस्ताव में कहा गया था कि मलयालम भाषा में राज्य का नाम ‘केरलम’ है और 1 नवंबर 1956 को भाषाई आधार पर राज्य पुनर्गठन के समय से ही यह मांग उठती रही है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पहले प्रस्ताव पर कुछ तकनीकी सुझाव दिए थे, जिसके बाद संशोधित प्रस्ताव को दोबारा विधानसभा से पारित किया गया।

ऐतिहासिक और भाषाई आधार

प्रस्ताव में यह भी उल्लेख किया गया कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान मलयालम भाषी क्षेत्रों को एकजुट कर ‘यूनाइटेड केरल’ बनाने की मांग उठी थी। संविधान की पहली अनुसूची में राज्य का नाम ‘केरल’ दर्ज है, जिसे बदलकर ‘केरलम’ करने की अपील की गई है।

पहले भी बदले गए हैं राज्यों और शहरों के नाम

देश में इससे पहले भी कई शहरों और राज्यों के नाम बदले जा चुके हैं। 2016 में गुड़गांव का नाम बदलकर गुरुग्राम किया गया था। उस समय विभिन्न संगठनों की ओर से अन्य शहरों के नाम बदलने के सुझाव भी सामने आए थे।

Related Articles

Back to top button