Kopaganj Operation Majnu: कोपागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ‘ऑपरेशन मजनू’ के तहत 12 मनचलों को किया पाबंद

मिशन शक्ति अभियान के तहत स्कूल-कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर चला एंटी रोमियो अभियान, 3 वाहनों का भी चालान

Kopaganj Operation Majnu: महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण को प्राथमिकता देते हुए मऊ के थाना कोपागंज पुलिस ने ‘मिशन शक्ति’ और एंटी रोमियो स्क्वाड के तहत ‘ऑपरेशन मजनू’ चलाकर मनचलों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशन तथा थाना प्रभारी के नेतृत्व में चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों और स्कूल-कॉलेजों के आसपास बेवजह घूमने वाले युवकों पर शिकंजा कसा गया।

अभियान के तहत पुलिस टीम ने भातकोल मोड़, कसारा मोड़, बापू इंटरमीडिएट कॉलेज और कस्बा चौक सहित चार प्रमुख स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संदिग्ध गतिविधियों में शामिल युवकों की जांच की गई।

कार्रवाई के दौरान 12 मनचलों को बंध पत्र (पाबंद) किया गया, जबकि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 3 वाहनों का चालान भी किया गया। इसके अलावा कई अन्य युवकों को भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने की सख्त चेतावनी देकर छोड़ा गया।

Mau News-युवा अधिवक्ता सतीश कुमार पाण्डेय का सरकार पर हमला

थाना कोपागंज पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Back to top button