Kuldeep Yadav Reception: लखनऊ में कुलदीप यादव का ग्रैंड रिसेप्शन आज, क्रिकेट और राजनीतिक सितारों से सजेगा समारोह
Kuldeep Yadav Reception: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव और उनकी पत्नी वंशिका सिंह के विवाह उपरांत आज राजधानी में भव्य रिसेप्शन समारोह आयोजित किया जा रहा है। यह हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित द सेंट्रम में होगा, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
गौरतलब है कि कुलदीप और वंशिका ने 14 मार्च को मसूरी में पारिवारिक समारोह में शादी की थी। अब लखनऊ में होने वाला यह रिसेप्शन खेल और राजनीति जगत की कई प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी के कारण खास चर्चा में है।
सूत्रों के मुताबिक क्रिकेट जगत से रोहित शर्मा, सुनील गावस्कर, गौतम गंभीर, शिखर धवन, रवींद्र जडेजा और अभिषेक शर्मा के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं राजनीतिक क्षेत्र से योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव और जय शाह के भी समारोह में पहुंचने की उम्मीद है।
इस रिसेप्शन की एक खास बात इसका पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू बताया जा रहा है। मेहमानों के लिए लखनऊ की प्रसिद्ध अवधी और नवाबी शैली के व्यंजन तैयार किए गए हैं, जिन्हें होटल के अनुभवी शेफ विशेष तौर पर परोसेंगे।
Also Read: नई दिल्ली। लाइव वीडियो बनाते-बनाते युवक ने खुद को मारी गोली, दल्लूपुरा सुसाइड केस से हड़कंप
लक्जरी सुविधाओं और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध इस होटल के “प्लम” रेस्टोरेंट में मल्टी-कुजीन बुफे और लाइव किचन की व्यवस्था है, जबकि “दम” रेस्टोरेंट पारंपरिक अवधी स्वाद के लिए जाना जाता है। ऐसे में यह समारोह शहर के चर्चित सामाजिक आयोजनों में शुमार होने जा रहा है।
Written By: Kalpana Pandey



