Lifestyle Update: Sunny Leone के रेस्टॉरेंट में 475 रुपए की पानी पूरी! मेन्यू देखकर चौंक जाएंगे आप
नोएडा स्थित सनी लियोनी के रेस्टॉरेंट ‘चिका लोका’ में पानी पूरी से लेकर तंदूरी रोटी तक की कीमतें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं।
Lifestyle Update: बॉलीवुड अभिनेत्री Sunny Leone का नोएडा स्थित रेस्टॉरेंट ‘Chica Loca’ इन दिनों अपने लग्जरी मेन्यू और महंगे फूड आइटम्स को लेकर चर्चा में है। यहां मिलने वाली पानी पूरी की कीमत सुनकर लोगों के होश उड़ रहे हैं।
जहां आमतौर पर सड़क किनारे 20 से 50 रुपए में पानी पूरी मिल जाती है, वहीं चिका लोका में सिर्फ 6 पीस पानी पूरी के लिए ग्राहकों को 475 रुपए चुकाने पड़ते हैं। यही वजह है कि सोशल Media पर यह रेस्टॉरेंट तेजी से वायरल हो रहा है।
475 रुपए की पानी पूरी में क्या खास?
Chica Loca में मिलने वाली पानी पूरी कोई साधारण गोलगप्पा नहीं है। यहां इसे अलग-अलग फ्लेवर वाले पानी के साथ सर्व किया जाता है।
ग्राहकों को स्पाइसी चिली पाइनएप्पल, बीटरूट और जलजीरा फ्लेवर का एक्सपीरियंस दिया जाता है। प्रेजेंटेशन और प्रीमियम डाइनिंग अनुभव की वजह से इसकी कीमत काफी ज्यादा रखी गई है।
चाट और स्टार्टर की कीमतें भी चौंकाएंगी
रेस्टॉरेंट के मेन्यू में कई फ्यूजन और प्रीमियम डिशेज शामिल हैं।
- पालक पत्ता चाट – 595 रुपए
- एवोकाडो चाट पापड़ी – 695 रुपए
- चिकन लखनवी – 795 रुपए
इसके अलावा मलाई सोया चाप काली मिर्च की कीमत 625 रुपए बताई जा रही है। वहीं स्पिनेच एंड चीज स्टफ्ड मशरूम टिक्का 675 रुपए में मिलता है।
तंदूरी चिकन और पिज्जा भी महंगे
नॉन-वेज खाने के शौकीनों के लिए यहां तंदूरी चिकन 745 रुपए में उपलब्ध है।
वहीं जामा मस्जिद गोश्त सीख कबाब की कीमत 845 रुपए रखी गई है। अगर आप पिज्जा खाना चाहते हैं तो इसकी शुरुआती कीमत 695 रुपए से शुरू होकर 795 रुपए तक जाती है।
रोटी और पानी की कीमत भी चर्चा में
रेस्टॉरेंट में सिर्फ मुख्य डिश ही नहीं, बल्कि रोटी और पानी की कीमतें भी लोगों को हैरान कर रही हैं।
- तंदूरी रोटी – 95 रुपए
- बटर नान – 115 रुपए
- गार्लिक नान – 145 रुपए
- चीज नान – 165 रुपए
सबसे ज्यादा चर्चा पानी की बोतल की कीमत को लेकर हो रही है, जो यहां 299 रुपए में मिलती है। वहीं डाइट कोक, स्प्राइट और टॉनिक वॉटर 199 रुपए में उपलब्ध हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मेन्यू
चिका लोका का मेन्यू सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे लग्जरी डाइनिंग अनुभव बता रहे हैं, जबकि कई यूजर्स पानी पूरी और रोटी की कीमतों पर मजेदार मीम्स शेयर कर रहे हैं।



