Maharashtra:निवेश घोटाले में 5.24 करोड़ की ठगी, चार साइबर जालसाज गिरफ्तार

Maharashtra:दुबई की निवेश कंपनी का अधिकारी बनकर मुंबई के एक व्यापारी से 5.24 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में चार साइबर जालसाजों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने बंगलूरु, चेन्नई, मुंबई, पुणे और केरल में इसी तरह से 65 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की योजना बनाई थी।

जानकारी के अनुसार, पिछले साल अक्टूबर में 65 वर्षीय व्यापारी को आरोपी ने फोन कर निवेश पर आकर्षक रिटर्न देने का लालच दिया। व्यापारी ने नवंबर में 5.24 करोड़ रुपये जमा किए, लेकिन मार्च में दुबई जाने पर पता चला कि कंपनी अस्तित्व में ही नहीं थी। गिरफ्तार आरोपियों में आर. मेनन (35), मणिकंदन (32) और एच. पांडी शामिल हैं।

पुणे: 25 मंडल पारंपरिक ढोल ताशे के साथ मनाएंगे दही हांडी

पुणे। इस वर्ष पुणे के 25 मंडल दही हांडी उत्सव को पारंपरिक ढोल ताशे की थाप के साथ मनाएंगे। श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणेश मंडल के महोत्सव प्रमुख पुनीत बालन ने बताया कि इसका उद्देश्य उत्सव में अधिक सांस्कृतिक और प्रामाणिक स्वाद लौटाना है।

इस साल यह कार्यक्रम 25 मंडलों द्वारा एक साथ आयोजित किया जाएगा, जहां ढोल ताशा मंडलियों की थाप के साथ उत्सव की शुरुआत होगी। महाराष्ट्र सहित पूरे देश में दही हांडी और जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर हैं।

Maharashtra:Read Also-War-2 Movie:-ऋतिक रोशन की ‘वॉर-2’ फिल्म 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी

Related Articles

Back to top button