Varanasi News : सेना परिवार ने काशी विश्वनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, राष्ट्र कल्याण की कामना

Varanasi News : मौनी अमावस्या पर वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में आयुध भंडार प्रयागराज के सेना परिवार ने सरस्वती कूप के पवित्र जल से भगवान विश्वेश्वर का जलाभिषेक कर राष्ट्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

Varanasi News : मौनी अमावस्या पर वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में आयुध भंडार प्रयागराज के सेना परिवार ने सरस्वती कूप के पवित्र जल से भगवान विश्वेश्वर का जलाभिषेक कर राष्ट्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

Varanasi News : मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में आयुध भंडार प्रयागराज के सेना परिवार द्वारा विधि-विधानपूर्वक भगवान श्री विश्वेश्वर का जलाभिषेक किया गया। विशेष रूप से सरस्वती कूप के पवित्र जल एवं अन्य पावन जल से यह धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ।

मौनी अमावस्या के शुभ नक्षत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में सेना परिवार के सभी सदस्यों ने पूर्ण श्रद्धा, आस्था और अनुशासन के साथ भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया। अभिषेक के दौरान राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति और समग्र कल्याण की मंगलकामना की गई।

सेना परिवार ने “सर्वे भवन्तु सुखिनः” की भावना को आत्मसात करते हुए देश की रक्षा में समर्पित वीर सैनिकों, उनके परिवारों और समस्त देशवासियों के सुरक्षित एवं मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने राष्ट्रसेवा, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक जागरूकता के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने का संकल्प भी लिया।

मौनी अमावस्या के अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक वातावरण देखने को मिला और श्रद्धालुओं की आस्था का उत्साह स्पष्ट रूप से झलकता रहा।

Related Articles

Back to top button