adevertisment Adevertiisment banner

मिर्जापुर: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो की मौत, दो झुलसे

मिर्जापुर। जिले के हलिया थाना क्षेत्र के मनिगढ़ा गांव में सोमवार देर शाम गरज चमक के साथ शुरू हुई बारिश के दौरान बगीचे में खेलने गए सात वर्षीय बालक की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई और साथ में गई आठ वर्षीया बालिका अनीता पुत्री राजपति यादव झुलसकर अचेत हो गई। वहीं थाना क्षेत्र के पिड़रिया गांव में भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ससुराल में रह रहे प्रयागराज जिले के कोरांव थानांतर्गत सेमरी गांव निवासी तीस वर्षीय युवक सद्दाम की मौत हो गई और साथ में मौजूद रिश्तेदार हुसैन18 झुलसकर घायल हो गया।

युवक तथा बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस रवाना हो गई है। मनिगढ़ा गांव निवासी वंशरूप गौड़ का सात वर्षीय पुत्र उमेश मुहल्ले के बच्चों के साथ घर के समीप स्थित बगीचे में खेलने के लिए गया हुआ था कि देर शाम गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई और आकाशीय बिजली गिरने से बालक की मौके पर मौत हो गई साथ में गई बालिका अनीता झुलसकर अचेत हो गई।चीख पुकार करते हुए साथ में गये बच्चों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। रोते बिलखते हुए परिजन बगीचे की तरफ पहुंचे तो देखा कि बालक की मौत हो गई है और बालिका बेसुध पड़ी है।

आनन-फानन में परिजन बालिका को उपचार के लिए देवरी बाजार स्थित निजी क्लीनिक में भर्ती करवाया है जहां उसका इलाज चल रहा है। पिड़रिया गांव में सद्दाम पांच छह वर्षों से रहकर खेती बाड़ी करता था सोमवार शाम को अपने साले हुसैन के साथ धान के खेत में पानी लगाने के लिए गया हुआ था कि अचानक गरज चमक के साथ बारिश होने पर घर लौटने के दौरान खेत में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत हो गई। युवक को दो वर्षीय एक पुत्र है।घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button