UP News: 8वीं नेशनल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश सोनभद्र का शानदार प्रदर्शन
39 पदकों के साथ सेकंड रनर-अप ट्रॉफी पर कब्जा
UP News: इंदिरा गांधी एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी, रायपुर, छत्तीसगढ़ में 4 से 6 सितंबर 2026 तक आयोजित 8वीं नेशनल थाईबॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2026 में देश के 11 राज्यों के कुल 453 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में महाराष्ट्र की टीम ने विजेता, छत्तीसगढ़ की टीम ने उपविजेता तथा उत्तर प्रदेश की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया।
4 से 6 सितंबर 2026 तक रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित 8वीं नेशनल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में 53 सदस्यीय उत्तर प्रदेश थाईबॉक्सिंग टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 39 पदक हासिल किए। उत्तर प्रदेश की टीम ने 20 स्वर्ण, 15 रजत एवं 4 कांस्य पदक जीतकर सेकंड रनर-अप ट्रॉफी अपने नाम की।
प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। सशिका गौतम ने रजत, राशि ने स्वर्ण, गौरांग सिंह ने स्वर्ण, आदित्य दुबे ने रजत, दिव्यांश मिश्रा ने रजत, हर्ष प्रकाश सिंह ने कांस्य, वैभव सिंह रघुवंशी ने स्वर्ण, अंश ने स्वर्ण, दर्शवीर सिंह ने स्वर्ण, श्यामनारायण ने रजत, ससीकांत ने रजत, आयुष कुमार ने रजत, कृष्णा ने स्वर्ण, हर्षित यादव ने स्वर्ण, तौसीफ आलम ने स्वर्ण तथा हर्षवर्धन सिंह तंवर ने स्वर्ण पदक हासिल कर टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
सोनभद्र के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से जिले का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर थाईबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ सोनभद्र के सचिव अनूप कुमार, संयुक्त सचिव मोहम्मद आसिफ खान, चेयरमैन इंजीनियर रमेश पटेल एवं प्रेसिडेंट डॉ. एच.पी. सिंह ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
थाईबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के जनरल सेक्रेटरी सैयद इमरान हुसैन ने भी उत्तर प्रदेश टीम के शानदार प्रदर्शन पर खिलाड़ियों एवं टीम के पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।
पदाधिकारियों ने कहा कि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है कि उत्तर प्रदेश की टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धि हासिल की है।
उत्तर प्रदेश टीम की सफलता में टीम मैनेजर अनूप कुमार, टीम कोच शिव प्रताप साही, फीमेल टीम कोच अनुष्का मौर्या एवं असिस्टेंट टीम कोच मोहम्मद आसिफ का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। टीम के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए निरंतर मार्गदर्शन और प्रशिक्षण प्रदान किया।
39 पदकों के साथ सेकंड रनर-अप ट्रॉफी जीतकर उत्तर प्रदेश थाईबॉक्सिंग टीम ने प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से सोनभद्र सहित पूरे प्रदेश के खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है और सभी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रिपोर्ट -अमित मिश्रा, सोनभद्र



