adevertisment Adevertiisment banner
Trending

मंबई: अस्पताल में लगी भीषण आग, 9 कोरोना मरीजों की मौत

मुंबई। मुंबई एक मॉल में स्थित अस्पताल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब वहां देर रात अचानक आग लग गई। इस दौरान आग की चपेट में आने से कोरोना 9 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 70 अन्य मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भांडुप इलाके में स्थित ड्रीम्स मॉल सनराइज अस्पताल में आधी रात को आग लग गई। यह अस्पताल पांच मंजिला मॉल की तीसरी मंजिल पर स्थित है। हादसे के वक्त कोरोना के मरीजों के अलावा और भी कई मरीज अस्पताल में थे।

वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना में 9 मरीजों की मौत हो गई। नियंत्रण कक्ष के सूत्रों ने बताया कि आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चला है। माना जा रहा है कि ऑक्सीजन का सिलेंडर फटने से आग भड़क गई। वहीं मौके पर पहुंची दमकल की 20 गाड़ियों और पानी के 15 टैंकरों ने आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि दमकलकर्मियों ने मरीजों को बाहर निकाल लिया और उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। डीसीपी प्रशांत कदम ने बताया कि घटना में 2 लोगों की मौत हुई है। बता दें कि आग मॉल के पहले फ्लोर पर लगी थी। उस समय अस्पताल में 76 कोरोना मरीज भर्ती थे।

वहीं मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर घटनास्थल पहुंचीं और उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई कि मॉल के अंदर अस्पताल है। उन्होंने कहा कि मैंने पहली बार किसी मॉल के अंदर अस्पताल देखा है। अगर यहां अस्पताल चलाने में किसी तरह की अनियमितता पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button